गणतंत्र दिवस के मौके पर यात्रा के लिए भारत की 5 ऐतिहासिक जगहें

आज हम आपके साथ 5 ऐसी ऐतिहासिक जगहें शेयर करेंगे जिससे आप देश के इतिहास के बारे में जान सकते हैं और अद्भुत आर्किटेक्चर का भी लुत्फ उठा सकते हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
5 Historic Sites to Visit on Republic Day

5 Historic Sites to Visit on Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर छुट्टियां भी होती है ऐसे में आपको घूमने का मौका भी मिल सकता है लेकिन कुछ लोगों को समझ नहीं आता है कि वह किन जगह पर घूम सकते हैं। यह एक राष्ट्रीय त्योहार है तो ऐसे में आप अपने देश के इतिहास को जानने के लिए कुछ ऐतिहासिक स्थलों पर घूम सकते है। आज हम आपके साथ 5 ऐसी ऐतिहासिक जगहें शेयर करेंगे जिससे आप देश के इतिहास के बारे में जान सकते हैं और अद्भुत आर्किटेक्चर का भी लुत्फ उठा सकते हैं-

गणतंत्र दिवस के मौके पर यात्रा के लिए भारत की 5 ऐतिहासिक जगहें

Red Fort 

Advertisment

गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर जाना तो बनता ही है। यह भारत के इतिहास का एक प्रमुख हिस्सा है। यहां गणतंत्र दिवस परेड का शुभारंभ होता है, और किले की दीवारों से देखना अपने आप में एक अलग अनुभव है। 17वी सदी में इसका निर्माण शाह जहां ने करवाया था। इसका निर्माण शाहजहानाबाद के किले के रूप में किया गया था जो भारत के पांचवें मुगल सम्राट शाहजहाँ की नई राजधानी थी।

Gateway Of India

गेटवे ऑफ इंडिया दक्षिण मुंबई के अपोलो बंदर क्षेत्र में तट पर स्थित है। यह मुंबई के सबसे मुख्य जगह में से एक है। अगर आप मुंबई जा रहे हैं तो इस मास्टरपीस पर जाना करना तो बनता है क्योंकि इसका इतिहास हमारी आजादी से जुड़ा हुआ है और इसका आर्किटेक्चर भी देखने लायक है। यह भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के अंत का प्रतीक है।

Aga Khan Palace

आगा खान पैलेस एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जगह है जो भारत के महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। 19वीं सदी के शुरुआत में इस महल का निर्माण सुल्तान मुहम्मद शाह आगा खान तृतीय ने करवाया था। आज के समय में यह स्मारक आम लोगों के लिए खुला है। इस स्मारक का देश की आजादी में भी हिस्सा है क्योंकि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरन कई प्रमुख भारतीय नेताओं को अंग्रेजों ने यहां नजरबंद किया था। कस्तूरबा गांधी और महादेव देसाई दोनों की मृत्यु इसी महल में हुई थी।

Jallianwala Bagh

Advertisment

भारत के पंजाब राज्य के अमृतसर में स्थित जलियाँवाला बाग एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल है। यह गोल्डन टेंपल के बहुत नजदीक है जो सिखों का पवित्र स्थान है। यह अप्रैल, 1919 में हुए दुखद नरसंहार के लिए जाना जाता है।आज, जलियांवाला बाग में एक संग्रहालय और स्मारक है, जिसमें "शहीदों का कुआं" भी शामिल है, जहां गोलियों से बचने के लिए कई लोग कूद और डूब गए थे। साइट पर दीवारों पर गोलियों के निशान अभी भी दिखाई देते हैं, जो इस दर्दनाक घटना की याद दिलाते हैं।

Victoria Memorial

कोलकाता में मौजूद विक्टोरिया मेमोरियल को ब्रिटिश राज की स्मृति में बनाया गया। यह संग्रहालय कोलकाता का ही नहीं बल्कि भारत के कॉलोनियल राज का का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस स्मारक को दिवंगत महारानी विक्टोरिया के भारत में 25 साल के शासनकाल की याद में ब्रिटिश भारत के वायसराय लॉर्ड कर्जन ने बनाया था। यह सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना है। टूरिस्ट मेमोरियल के अंदर और यदि संभव हो तो शाम को गार्डन में टहल सकते हैं।

Historical Places Of India Republic Day Historical Historical Places