/hindi/media/media_files/FYHyXVIXFBKowlbGztyI.png)
File Image
5 Plants That Will Give Your Home Positive Energy: हमारे घर का वातावरण हमारी मानसिक और शारीरिक सेहत पर गहरा प्रभाव डालता है। घर के अंदर पॉजिटिव ऊर्जा और ताजगी हमें एक अलग ही अहसास देती है। इसे बनाए रखने के लिए आप घर के अंदर पौधे लगाए। ये न केवल घर के एनवायरनमेंट को शुद्ध करेगा, बल्कि घर के अंदर की हवा वो में भी ताजगी और पॉजिटिविटी लाएगा। घर के अंदर दिनभर पौधों को देखने से हमारी आंखों को भी अच्छा अनुभव होता है और मानसिक शांति मिलती है। इस आर्टिकल में आपको उन पौधों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपने घर में लगाकर घर के वातावरण पॉजिटिव और ताजगी से भर सकते है।
5 पौधे जो आपके घर को देंगे पॉजिटिव एनर्जी
1. स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट जिसे 'सतविक पौधा' भी कहा जाता है, घर में लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह पौधा न केवल हवा को शुद्ध करता है, बल्कि रात के समय में भी ऑक्सीजन का छोड़ता है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह पौधा बेहद कम देखभाल और कम रोशनी में भी उग सकता है। घर में इसे किसी भी कमरे में रखा जा सकता है और यह घर के माहौल में पॉजिटिविटी लाता है।
2. बांस का पौधा
बांस का पौधा भारतीय में महत्वपूर्ण माना गया है। बांस का पौधा पॉजिटिव ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बनता है। ऐसा माना जाता है कि बांस का पौधा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में मदद करता है। इसे किसी भी कमरे या हॉल में रखा जा सकता है। बांस के पौधे को लगातार पानी की जरूरत होती है, लेकिन देखभाल करना आसान है। इससे घर सुंदर भी लगता है।
3. ड्रैगन प्लांट
ड्रैगन प्लांट जिसे 'ड्रैगन ट्री' भी कहा जाता है, एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक पौधा है। इसे घर के विभिन्न हिस्सों में रखा जा सकता है। यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों को सोखने में मदद करता है और घर में ताजगी का अहसास कराता है। इसके अलावा, यह पौधा घर में पॉजिटिव ऊर्जा लाने में सहायक है। ड्रैगन प्लांट की देखभाल भी बहुत आसान है और यह कम रोशनी वाले स्थानों पर भी अच्छी तरह से उग सकता है।
4. मनी प्लांट
आपने मनी प्लांट को घर में लगाने से पैसों की कमी नहीं होती ये तो सुना होगा लेकिन क्या आपको इसके वैज्ञानिक फायदे पता हैं? यह हवा को शुद्ध करता है। मनी प्लांट हवा से बेंजीन, कार्बन मोनोऑक्साइड, फॉर्मेल्डिहाइड और ज़ाइलीन जैसे हानिकारक प्रदूषकों को सोख लेता है। यह तनाव को भी कम करता है और सकारात्मक ऊर्जा लाता है, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।
मनी प्लांट के साथ रहने से मानसिक स्वास्थ्य और मूड बेहतर होता है, जिससे आप प्रोडक्टिव रहते है।
मनी प्लांट हवा में नमी की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे शुष्क त्वचा, सर्दी और खांसी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
5. पीस लिली
पीस एक सुंदर पौधा है जो आपके घर में स्थिरता लाने में मदद करता है। यह पौधा वायु में मौजूद हानिकारक रसायनों को सोखने के लिए जाना जाता है और इससे घर का वातावरण ताजगी से भर जाता है। इसके सफेद फूल बहुत ही आकर्षक लगते है और शांति का प्रतीक माने जाते हैं और यह घर के भीतर सकारात्मकता लाने में सहायक होता है।