Advertisment

First Time Sex: पहली बार सेक्स के पहले हर लड़की के मन में होते यह सवाल

टॉप-विडियोज़ l हैल्थ: अधिकतर हमने देखा है की महिलाओं को पहली बार सेक्स करने के पहले बहुत सारे क्वेश्चन होते हैं और बहुत सारी फीलिंग होती है। आज के इस ब्लॉग में हम ऐसे ही 5 क्वेश्चन डिस्कस करें-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
sex

Sex Questions

जब बात सेक्स की आती है तो लोगों के मन में बहुत सारे सवाल होते है फिर चाहे पहली बार सेक्स हो, पीरियड्स के दौरान या फिर प्रेगनेंसी में और यह नॉर्मल भी है आज इस 21वीं सदी में इस बारे में खुलकर बात करना भी नॉर्मल है। वो कहते हैं ना जब तक आप क्वेश्चन ना करें आप चीजों को समझ नहीं पाते इसलिए क्वेश्चंस करना बहुत जरूरी है।

Advertisment

अधिकतर हमने देखा है की महिलाओं को पहली बार सेक्स करने के पहले बहुत सारे क्वेश्चन होते हैं और बहुत सारी फीलिंग होती है जैसे कुछ बहुत एक्साइटिड होती है, कुछ बहुत नर्वस होती है, कुछ बहुत कंफ्यूज होती है और यह सब होना बिलकुल नॉर्मल है। बस आप यह चीज अपने दिमाग में रखें की आपको यह करना है की नहीं।

5 Questions every girl has before first time sex-

1. क्या सेक्स के बाद ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?

Advertisment

जी हां, अधिकांश महिलाओं को सेक्स के बाद खून आता है। हालांकि, अगर आपको ऐसा नहीं हुआ है तो आप मत घबराना। पॉपुलर बिलीफ के विपरीत कि "हाइमन टूट जाता है", जबकि यह टूटता नहीं सिर्फ स्ट्रेच होता है और ऐसा खेल, या किसी शारीरिक गतिविधि के कारण हो सकता है। इसलिए, यदि पहली बार सेक्स करने से पहले आपका हाइमन खिंच गया है, तो हो सकता है की आपको बिल्कुल भी खून न आए। दोनों सामान्य हैं और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

2. यह कितने समय तक चलना चाहिए?

यह पूरी तरह आप पर निर्भर है। यदि यह बेहद दर्दनाक है और आपकी आंखों में आंसू लाता है, तो यह एक संकेत है की आपको रुकना चाहिए। सिर्फ इसलिए की आपका पार्टनर जारी रखना चाहता है इसका मतलब यह नहीं है की आपको भी जारी रखना चाहिए और दर्द उठाना चाहिए। जब आपको करना हो तब रुकें। लेकिन, अगर आप इसका आनंद लेना शुरू करते हैं, तो वास्तव में कोई समय सीमा नहीं है।

Advertisment

3. क्या मैं पहली बार में भी प्रेग्नेंट हो सकती हूँ?

यह सेक्स के बारे में सबसे आम प्रश्नों में से एक है! हां आप पहली बार सेक्स के दौरान की प्रेग्नेंट हो सकती है और प्री-कम भी आपको प्रेग्नेंट कर सकता है। बहुत सावधान रहें और हमेशा सेक्स के दौरान प्रोटेक्शन का यूज करें प्रेगनेंसी से बचने के लिए।

4. दर्द होता है क्या?

Advertisment

जब आप पहली बार सेक्स कर रहे हों तो थोड़ा दर्द हो सकता है। लेकिन लुब्रिकेशन और पर्याप्त फोरप्ले के उपयोग के साथ, दर्द कम से कम या नही होगा। बहुत समय लें, पूरी तरह से जब आप वैट हो जाएं तभी शुरू करने के बारे में सोचें। यदि आप तनाव में हैं, तो यह और अधिक दर्दनाक होगा। इसलिए जब भी करें बिल्कुल निश्चिंत रहें और जितना एंजॉयमेंट के बारे में सोच सकते हैं उतना सोचें। ऐसे में आपको जो फर्स्ट टाइम सेक्स होगा वह बहुत ही प्लेजरेबल होगा।

5. क्या हमें सुरक्षा का उपयोग करना चाहिए?

इस तरह के सेक्स के बारे में सवालों का सिर्फ एक ही जवाब है, और वो है हां बिलकुल! निश्चित रूप से सुरक्षा का उपयोग करें। भले ही आपका पार्टनर समय पर बाहर निकलने के बारे में आपसे कहे तब भी प्रोटेक्शन का यूज करें और सुनिश्चित करें कि आप पहली बार सेक्स करने से पहले एसटीडी के लिए परीक्षण करवाएं जिससे आपको आगे चलकर किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।

sex First time sex
Advertisment