Advertisment

Safe Sex: पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पीरियड पेन से मिलती है राहत

blogs | टॉप-विडियोज़ | रिलेशनशिप: बहुत-सी महिलाओं के मन में सेक्स के दौरान यह प्रश्न जरूर आते हैं कि क्या पीरियड्स में सेक्स करना अनहाइजीनिक होता है?, पीरियड्स में सेक्स करने से दर्द भी होता है? या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से ब्लड ज्यादा आता है?

author-image
Ayushi
New Update
Safe sex

Is Sex Safe During Periods

Is Sex Safe During Periods: बहुत-सी महिलाओं के मन में सेक्स के दौरान यह प्रश्न जरूर आता है कि क्या पीरियड्स में सेक्स करना अनहाइजीनिक होता है?, पीरियड्स में सेक्स करने से दर्द भी होता है?, पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से ब्लड ज्यादा आता है? और क्या हम प्रेग्नेंट हो सकते हैं?आदि। बहुत से लोग पीरियड्स के दौरान सेक्स करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आपको पीरियड्स आते हैं तब आप हॉर्नी फील करती हैं। पीरियड्स के दौरान आपके हारमोंस जैसे कि 'एस्ट्रोजन', 'प्रोजेस्ट्रोन' रिलीज होते हैं, वह एक तरह से साइकिल बना देते हैं जिसके कारण आप हॉर्नी फील करती है।

Advertisment

क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सेफ होता है

हां, पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सेफ होता है मगर तभी जब आपको अपनी फर्टिलिटी स्पेन के बारे में पता हो, साथ ही अपने पार्टनर को कंडोम का इस्तेमाल करने को बोलें क्योंकि कंडोम का इस्तेमाल से आप इंफेक्शन जैसे कि 'हेपेटाइटिस बी', 'एचआईवी' और 'सिफलिस' बीमारियों से बच सकती हैं।

Advertisment

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से क्या फ़ायदे होते हैं

1. क्या प्रेग्नेंट हो सकते हैं?

चांसेस बहुत कम है मगर आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं। पुरुष का स्पर्म फीमेल रिप्रोडक्टिव सिस्टम में 3-5 दिन तक जिंदा रह सकता है। अगर आपको इरेगुलर पीरियड्स होते हैं या फिर आपका पीरियड्स का समय कम है तब थोड़ी-सी संभावना है की जब पीरियड्स के अंतिम समय में सेक्स करेंगी तो प्रेग्नेंट हो सकती हैं। यह तभी हो सकता है जब आपको अपनी फर्टिलिटी स्पेन के बारे में नहीं पता हो।

Advertisment

2. पीरियड्स के दर्द से आराम मिलता है

सेक्स करने से पीरियड्स के दर्द से भी आराम मिलता है‌ क्योंकि सेक्स करने से हारमोंस रिलीज होते हैं जो एक तरह से सट्रेंस बूस्टर की तरह काम करते हैं और आपके यूट्रस के मसल्स को भी आराम पहुंचाते हैं। बहुत-सी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान लगातार सिर में दर्द और माइग्रेन होता है तो सेक्स करने से आपको दर्द से राहत भी मिलती है।

3. आपके सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है

पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आपका सेक्स ड्राइव भी बढ़ता है जो आपके सेक्स परफॉर्मेंस के लिए अच्छा होता है। जिसके कारण आप अपने सेक्स को भी इंजॉय कर पाएंगी। सेक्स ड्राइव बढ़ने से आपकी इम्यूनिटी सिस्टम भी मजबूत रहता है जिसके कारण आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी।

Periods पीरियड्स सेक्स ड्राइव Sex Safe
Advertisment