5 Reasons To Reject Groom: लड़के को अस्वीकार करने के 5 कारण

लड़के वाले अक्सर लड़की को छोटे छोटे कारण से रिजेक्ट कर देते हैं। लड़की को अपने जीवनसाथी को पसंद करने का हक है और रिजेक्ट करने का भी है। आइए जानते इस ब्लॉग में 5 ऐसे कारण जिनकी वजह से आप ग्रूम को रिजेक्ट कर सकते हैं

Vaishali Garg
11 Feb 2023
5 Reasons To Reject Groom: लड़के को अस्वीकार करने के 5 कारण

Wedding

5 Reasons To Reject Groom: अक्सर लड़कियों को रिजेक्ट कर दिया जाता है कभी उनके हाइट के वजह से और कभी उनके वेट के‌ वजह से या कलर के‌‌ कारण। तो आइए इस ब्लॉग में हम जाने की पांच रीजन जिससे आप दूल्हे को रिजेक्ट कर सकते हैं। शादियां होने में बहुत सी प्रॉब्लम आती है, सबसे पहला लड़के और लड़की मनपसंद खोजना। अक्सर देखा गया है कि गवर्नमेंट जॉब के कारण लड़कियों को उनसे शादी करनी पड़ती है, भले ही उन्हें वह पसंद ना हो। लड़के वाले अक्सर लड़की को छोटे छोटे कारण से रिजेक्ट कर देते हैं। लड़की को अपने जीवनसाथी को पसंद करने का हक है और रिजेक्ट करने का भी है।

5 Reasons To Reject Groom: लड़के को अस्वीकार करने के 5 कारण

1. रूप बदलना

अक्सर दूल्हा या उसका परिवार डिमांड करते हैं की अपने आप को बदलने। जैसे कि बाल लंबे रखो, शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनो, मेकअप ना करो। ऐसे में लड़कियों को अपने अस्तित्व को बदलना पड़ता है तो ऐसे दूल्हे को आप रिजेक्ट कर सकते हैं।

2. जज करना

बहुत सा ऐसे लड़के होते हैं जो शादी से पहले वर्जिन ब्राइड का डिमांड रखते हैं और साथ ही ऐसी लड़कियों को जज करते हैं। उन्हें उनके पास्ट रिलेशनशिप से उन्हें जज करते हैं। जो लड़का इन कारणों से लड़कियों को गिल्टी फिल‌ कराए आप उन्हें रिजेक्ट कर सकते हैं।

3. एडजस्ट करना

शादी से पहले बहुत सी लड़कियों का सपना होता है पढ़ना और जॉब करना मगर बहुत से लड़के उन्हें परमिशन नहीं देते और घर में रहकर उनके माता पिता का देखभाल करने को बोलते हैं। और साथ ही घरेलू बीवी बनने का शर्त रखते हैं। 

4. इंडिकेट करते हैं पेरेंट्स के साइड 

बहुत से ऐसे लड़के है जो इंडिकेट पहले ही कर देती है कि वह अपने पेरेंट्स के साइड है और बाद में उनके साइड। बहुत घरों में जो शादी‌ के बाद अपनी वॉइफ का साइड कभी नहीं लेते वे सिर्फ अपने पेरेंट्स का साइड लेते हैं‌ जिससे उन्हें जिंदगी भर अपनी खुशियों को छोड़ना पड़ता है ऐसे लड़कों को आप रिजेक्ट कर सकते हैं।

5. बच्चे का डिमांड

अक्सर लड़के या लड़के का परिवार जल्दी बच्चे होने का डिमांड करते हैं। वे नहीं सोचते की लड़की बच्चे के लिए तैयार नहीं है, वे लड़की के बारे में नहीं सोचते ऐसे लड़के को आप रिजेक्ट कर सकते हैं। हर लड़की को अपने मनपसंद दूल्हा खोजने का रिजेक्ट करने का अधिकार है। 

सूचना: यह लेख केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आयुषी गुप्ता का है।

अगला आर्टिकल