Sexist Things at Home : 5 सेक्सिस्ट चीज़ें जो हम अक्सर घर में सुनते हैं

author-image
Swati Bundela
New Update

सेक्सिस्ट चीज़ें जो घर में सुनने मिलती हैं


1. "तुम तो हमारा बेटा हो "


जब भी घर में बेटियां अच्छा और नाम ऊंचा करने वाला कमा करती हैं तो उन्हें बेटी नहीं बल्कि बेटे का दर्जा दिया जात है जो ये जताता है कि सिर्फ बेटे ही अच्छा काम कर सकते हैं।

ये बात अपनी बेटियों से कह देने से आप उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं देते बल्कि इससे उनका आत्म सम्मान कम होता है।

2. "तुम टीचर ही बनना, लड़कियों के लिए यह करियर सबसे अच्छा होता है"


करियर अच्छा होना लड़का और लड़की दोनों के लिए ही बहुत जरूरी है लेकिन बाकी सारी चीज़ो की तरह भी लोगों ने करियर को भी जेंडर के बेस पर बांट दिया है।

तो डियर सोसाइटी, एक लड़की टीचर के साथ साथ डॉक्टर, इंजीनियर, प्लंबर सब कुछ बन सकती है।

3. "आपकी बेटी कितनी अच्छी है, वरना आज कल की लड़कियां..."


हमारें समाज में मर्दों को तो महिलाओं को नीचा दिखाना सिखाया ही जाता है , इसके साथ साथ एक महिला को भी दूसरी महिला के आगे बढ़ने से ना खुश रहना भी सिखाया जाता है।

लड़कियों को ही लड़कियों से कंपेयर किया जाता है। जो महिलाएं चुप रह कर सब सहती हैं , उन्हें गुड गर्ल और जो महिलाएं ओपिनियन देती हैं और अपनी आवाज उठाती हैं , उन्हें बैड गर्ल का नाम दे दिया जाता है।

4. "ज्यादा एंबिशियस होना लड़कियों के लिए सही नहीं है"


ये बातें हमें सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है। सोसाइटी में एंबिशियस और जिंदगी में किसी से भी न दबने वाली लड़कियों को अक्सर ही नेगेटिव माना जाता है। पर इस सोच को अब बदलना होगा!

5. "तुम तो काफी खूबसूरत हो, तुमसे तो कोई भी शादी कर लेगा"


पता नहीं, दुनिया में सब कुछ घूम फिर का शादी पर ही क्यों खतम होता है। शादी के लिए महिलाओं का सिर्फ खूबसूरत होना, घरेलू होना ही जरूरी है, उनकी काबिलियत से किसी को कुछ फर्क नहीं पड़ता। ऐसा क्यों ?
सोसाइटी