/hindi/media/media_files/2025/01/16/AdNLr3NbL9M8GsT5yic0.png)
Representative Image
National Tourism Day 2025: भारत, एक ऐसा देश जो विविधताओं से भरा है और हर राज्य अपनी अनोखी खानपान, संस्कृति, भाषा, और पारंपरिक पोशाकों के लिए जाना जाता है। फिर भी, हम सब एक तिरंगे के नीचे, एक ही राष्ट्रीय पहचान के तहत, भारतीय के रूप में एकजुट हैं। इस एकता और पहचान को बनाए रखने में टूरिज्म की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे ही भारत में हर साल 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे बनाया जाता है ताकि टूरिज्म के सांस्कृतिक और अर्थिक मूल्यों पर जोर दिया जा सके।
नेशनल टूरिज्म डे 2025 का थीम क्या है?
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल का थीम "समावेशी विकास के लिए पर्यटन" है। यह दिन पर्यटन की भारतीय अर्थव्यवस्था में क्या भूमिका है के बारे में जागरूक करना है और यह सुनिश्चित करना है लाभ सभी सामाजिक वर्गों, विशेष रूप से स्थानीय समुदायों तक पहुँचे। पर्यटन टूरिज्म भारत की GDP, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
यह दिन मनाने का उद्देश्य अर्थव्यवस्था में टूरिज्म को मुख्य जगह देना है। इसके साथ ही इको टूरिज्म, घरेलू टूरिज्म और राष्ट्रीय टूरिज्म को बढ़ावा देना है।
Happy National Tourism Day!
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 25, 2025
Celebrate the rich culture, stunning landscapes, vibrant heritage, and incredible diversity of India. Experience the wonders of our beautiful country.@tourismgoi #NationalTourismDay #ExploreIndia #IncredibleIndia #DiversityOfIndia pic.twitter.com/vCZVK6rPUB
जानिए भारत के ये 5 घूमने लायक राज्य
दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली घूमने लायक जगह है जहां पर पुरानी ऐतिहासिक जगहों से लेकर मॉडर्न दिल्ली का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां की तंग और लोगों से भरी हुई गालियां, चटपटा खाना और अटपटे लोग इस की शान बढ़ाते है। देश की राजनीति को आप दिल्ली में नजदीक से देख सकते हैं क्योंकि इंडिया गेट, लाल किला, राष्ट्रपति भवन और देश की संसद सभी यही पर हैं।
मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश को "भारत का दिल" भी कहा जाता है। यह उन पर्यटकों के लिए बिल्कुल परफेक्ट जगह है जो इतिहास, संस्कृति और प्रकृति में रुचि रखते है। यहां पर कई यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं जिनमें खजुराहो स्मारक समूह शामिल हैं। इसके साथ ही सांची स्तूप, एक महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल है। मध्य प्रदेश की शोभा प्राचीन किले भी बढ़ाते हैं।
राजस्थान
अगर आप देसी भारत घूमना चाहते हैं तो राजस्थान आपके लिए सबसे परफेक्ट जगह है जहां पर आपको भारतीय संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। यहां की संस्कृति, लोग, भाषा, खाना सब कुछ अद्भुत है। राजस्थान के हर शहर का एक अलग नजारा है। आप जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, पुष्कर या फिर जैसलमेर चले जाए, हर जगह पर आपको अलग अनुभव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आप रेगिस्तान का लुत्फ भी उठा सकते हैं और ऊंटों की सवारी भी कर सकते हैं।
गोवा
अगर आप बीच लवर है और आपको सूरज, रेत और समुद्र का कंबीनेशन पसंद है तो यह आपके लिए बेस्ट जगह है।कैलंगुट, बागा और पालोलेम जैसे फेमस बीच गोवा में हैं। आगंतुक बेसिलिका ऑफ़ बोम यूनेस्को की साइट है। इसके साथ ही पर्यटक पणजी और मडगांव के रंगीन बाजारों में घूम सकते हैं। यह राज्य जीवंत नाइटलाइफ़ के लिए भी जाना जाता है क्योंकि ज्यादातर लोग यहां पर रात को पार्टी करने के लिए जाते हैं।
तमिलनाडु
तमिलनाडु प्राचीन मंदिरों और समृद्ध परंपराओं की भूमि है। यह दक्षिण भारत में एक सांस्कृतिक केंद्र है। मदुरै में मीनाक्षी अम्मन मंदिर, तंजावुर में बृहदेश्वर मंदिर, रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर और महाबलीपुरम मंदिर तमिलनाडु की शान हैं। इसके साथ ही आप बीच लाइफ का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर बहुत सारी कल्चरल और एजुकेशनल साइट भी हैं।