New Update
/hindi/media/post_banners/KziqtSI9i3w79dzI8bu6.jpg)
इर्रेगुलर पीरियड्स मैनेज करने के टिप्स
1. वज़न को बराबरी पर रखें
वजन में बदलाव होने के कारण भी आप को इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने वजन को बढ़ने ना दें।
वजन को fit बनाए रखने के लिए आप एक्सरसाइज डाइट और वेट लॉस या गेन स्ट्रैटेजि का इस्तेमाल कर सकती हैं।
2. निरंतर व्यायाम करें
लगातार व्यायाम करने से आपको पीसीओएस में काफी राहत मिलेगी क्योंकि पीरियड को इर्रेगुलर बनाता है।
साथ ही आपको रेगुलर पीरियड्स के अलावा बाकी फायदे भी देगा।
3. खाने में अदरक मिलाएं
इर्रेगुलर पीरियड्स को सही करने के लिए घरों में अक्सर अदरक का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है पर फिर भी अदरक मेंसुरेशन से जुड़े काफी फायदा देता है।
4. दालचीनी का सेवन करें
दालचीनी पीरियड से जुड़े कई प्रकार की समस्याओं में लाभदायक हो सकती है।
दालचीनी के प्रभाव पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करता है और ब्लीडिंग को सही बनाए रखता है।
5. विटामिंस का भरपूर सेवन करें
आपकी डाइट में अलग-अलग विटामिंस का होना पीरियड से जुड़ी कई सारी परेशानियों को खत्म करता है जैसे
- विटामिन D - विटामिन डी आपके पीरियड्स को रेगुलर बनाने में मदद करता है। शरीर में विटामिन डी की कमी से पीरियड इर्रेगुलर हो सकते हैं।
- विटामिन B - विटामिन बी भी पीरियड को रेगुलर बनाने में मदद करते हैं लेकिन यह है वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। हालांकि यह आपके प्रीमेंस्ट्रूअल सिम्टम्स से आप को बचाता है।
तो यह थी पीरियड को रेगुलर बनाने की 5 बेहतरीन टिप्स।