International Olympic Day: 5 महिला खिलाड़ी जिन्होनें दिलाया भारत को ओलिंपिक में पदक

author-image
Swati Bundela
New Update

1. कर्णम मल्लेश्वरी


कर्णम मल्लेश्वरी अब एक रिटायर्ड वेटलिफ्टर हैं जिन्होनें साल 2000 के सिडनी ओलंपिक्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। भारत से ओलिंपिक पदक जीतने वाली वो पहली महिला खिलाड़ी थीं। उन्होंने 110 किलोग्राम वर्ग में "स्नैच" और 130 किलोग्राम वर्ग में "क्लीन एंड जर्क" लिफ्ट करके कुल 240 किलोग्राम की वेटलिफ्टिंग की थी। वो आज भी भारत से वेटलिफ्टिंग में ओलिंपिक पदक जीतने वाली एकलौती महिला हैं।

2. मैरी कॉम


मैरी कॉम भारत की सबसे प्रमुख बॉक्सर हैं और अब तक वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 6 बार जीतने वाली एकलौती महिला भी हैं। साल 2012 के लंदन ओलंपिक्स में उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। शुरू से मेहनत करते हुए मैरी कॉम ने अंत में ये जीत दर्ज की थी। साल 2016 में रियो ओलंपिक्स में व्यक्तिगत कारणों से भाग ना लेने के बाद अब वो अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स के लिए पूरी तरह से तैयारी में लगी हुई हैं।

3. साइना नेहवाल


साइना नेहवाल भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर हैं। साल 2012 में लंदन ओलंपिक्स में इन्होनें विमेंस सिंगल्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वो कई साल तक विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में भी नंबर 1 पर रही हैं और कामनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स केटेगरी में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। भारत में बैडमिंटन को पॉपुलर बनाने का श्रेय भी इन्हें ही प्राप्त है।

4. पी वी सिंधु


पुसरला वेंकटा सिंधु (पी वी सिंधु) एक प्रोफेशनल बैंडमिंटन प्लेयर हैं और ओलंपिक्स में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। साल 2016 में रियो ओलंपिक्स में सिंधु को बैडमिंटन के विमेंस सिंगल के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मरीन से हार का समाना करना पड़ा था और इस कारण उन्होंने रजत पदक जीता था। इस कीर्तिमान तक पहुँचाने वाली वो सबसे कम उम्र की भारतीय महिला खिलाड़ी भी हैं। अगले महीने होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भी उनकी तैयारी जारी है।

5. साक्षी मल्लिक


साक्षी मल्लिक एक फ्रीस्टाइल रेसलर हैं जिन्होनें 2016 के रियो ओलंपिक्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। इस जीत के साथ वो भारत की पहली महिला रेसलर हैं जिन्होनें एक ओलिंपिक पदक अपने नाम किया है। 58 किलोग्राम केटेगरी में कम्पीट करते हुए उन्होंने ये खिताब जीता था। ये उपलब्धि उन्होंने चीन की ज़्हंग लान को सेमि फाइनल में हराकर अर्जित की थी।
#फेमिनिज्म