Fertility Issue: जान लें कैसे महिलाएं बढ़ा सकती हैं फर्टिलिटी

हर कोई अपने फर्टिलिटी को बूस्ट करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड का सेवन करने से आपकी फर्टिलिटी बढ़ सकती है? जानिए इस हैल्थ संबंधी ब्लॉग के जरिए कौन से हैं वह फूड जिन से बढ़ सकती है एक महिला के अंदर फर्टिलिटी

author-image
Aastha Dhillon
New Update
tips to improve fertility

Fertility

7 Food To Increase Fertility: हर कोई अपने फर्टिलिटी को बूस्ट करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ फूड का सेवन करने से आपकी फर्टिलिटी बढ़ सकती है? फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए कोई खास फूड या डाइट नहीं होती है। लेकिन एक न्यूट्रिशन से भरपूर बैलेंस डाइट खाने से आपकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ काफी अच्छी हो सकती है। यह फूड केवल महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी उपयुक्त है। आइए तो जल्द से जल्द शामिल करें इन फूड्स को अपनी डाइट में :-

इन चीज़ों से बढ़ाएं फर्टिलिटी

1.पके हुए टमाटर (Ripen Tomatoes)

Advertisment

टमाटर में lycopene अधिक मात्रा में होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी फर्टिलिटी को बढ़ाने में सहायक होता है। आप टमाटर को कच्चे या सूप और सॉस के रूप में खा सकते हैं।

2. बीन और दाल

बीन और दाल फाइबर और फोलेट का काफी अच्छा स्रोत है। इसमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में होता है जो ओवुलेशन को प्रमोट करता है। आप इसे अपने दिन के एक समय के भोजन का हिस्सा बना सकते हैं। 

3.Sunflower Seeds

यह बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं। विटामिन ई sperm की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक न्यूट्रिएंट्स है। यह फर्टिलिटी को बूस्ट करता है। आप इसे सलाद में छिड़ककर या फिर दही और कस्टर्ड में मिलाकर खा सकते हैं।

4.Citrus fruits

Advertisment

सिट्रस फ्रूट्स जैसे आम, नीबू, संतरा, अंगूर, आदि विटामिन सी से भरपूर होते हैं। रिसर्च में पता चला है कि इन फलों में मौजूद polyamine putrescine रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बूस्ट करने में मदद करता है। 

5.Egg yolk

अक्सर लोग अंडे के बीच का यह हिस्सा छोड़ देते हैं और एगवाइट खा लेते हैं। लेकिन यह अंडे का सबसे महत्वपूर्ण भाग होता है। क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन, फोलेट, आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें लीन प्रोटीन की मात्रा भी काफी अच्छी होती है जो फर्टिलिटी के लिए वरदान है। 

6.अनार (Pomegranate)

Advertisment

अनार प्रेग्नेंसी और फर्टिलिटी दोनो के लिए ही बहुत फायदेमंद होता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप इसे योगर्ट या ओटमील में मिलाकर या सलाद के रुप में भी खा सकते हैं।

7.अखरोट (Walnut)

अखरोट ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। रिसर्चर के मुताबिक यह आपकी फर्टिलिटी को बूस्ट करने में मददगार सिद्ध हो सकता है। रोज एक मुट्ठी अखरोट आपके लिए चमत्कार कर सकते हैं। 

8.डेयरी उत्पाद (Dairy Products)

Advertisment

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए फैट से भरपूर डेयरी उत्पाद आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। डेरी उत्पाद नहीं विटामिन भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं जो महिलाओं की ओव्यूलेशन से जुड़ी समस्याओं को दूर करके फर्टिलिटी बढ़ाते हैं। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

pomegranate egg yolk dairy products Citrus fruits sunflower seeds