Advertisment

ज़माने के हिसाब से एडवांस कैसे बनें ?

author-image
Swati Bundela
New Update
आजकल दौड़ भाग वाली ज़िन्दगी में कई बार हम खुद को पीछे देखते हैं। इसका कारण कभी हमारा दिमाग तो कभी हमारी कमियां होती है। कमियों के कारण हमें ना चाहते हुए भी अपने कदम पीछे की ओर करने पढ़ जाते हैं। इसलिए ज़रुरी होता है कि ज़माने और समय के हिसाब से आगे बढ़ते जाएं। इसके लिए आपको समाज की नीतियों को सबसे पहले भूलना होगा और जो आपको सही लगता है उस पर भरोसा करना होगा।

Advertisment

1. सोशल मीडिया



एडवांस होने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत अच्छा ज़रिया है। अगर आप सोशल मीडिया पर होते हैं तो दुनिया में क्या चल रहा है आपको पता रहता है जिस से आपका अपने ऊपर कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इसलिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें और सबसे जुड़े रहे। किस की लाइफ में क्या चल रहा है उस से अपडेटेड रहें। आजकल ट्विटर सबसे एडवांस माना जाता है क्योंकि उस पर हर न्यूज़ हर बहस और हर घोषणा अधिकतर सबसे पहले होती है चाहे वो सरकार की हो या किसी अभिनेत्री की।
Advertisment


2. एडवांस कैसे बनें - न्यूज़पेपर पढ़ें



न्यूज़पेपर पढ़ने से आप बहुत आगे रहते हैं दुनिया में क्या चल रहा है इस मामले में। इसके लिए आप अपने दिन की शुरुवात अख़बार पढ़कर करें और इसकी आदत डालें। इस से आपके हर मुद्दे पर बोलने का हौसला मिलेगा।
Advertisment


3. एडवांस कैसे बनें - बच्चों से सीखें



आजकल अगर आप को
Advertisment
समाज में आगे रहना है तो आप अपने घर में ही अपने बच्चों से ही बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसे हम बच्चों को बहुत कुछ सिखाते हैं ऐसे ही हम खुद भी बच्चों से बहुत कुछ सीख सकते हैं जो आज के ज़माने के हिसाब से जरुरी है जैसे कि खुद से ऑनलाइन समान आर्डर करना या ऑनलाइन पैसे देना।

4. अच्छे लोगों के साथ उठें बैठें



आप कोशिश करें कि आप जिन लोगों के साथ उठते बैठते हैं वो भी खुले विचारों के हों। इस से आपकी सोच और अच्छी और आधुनिक होगी। कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी सोच तो अच्छी रखते हैं पर हमारी संगती के कारण हम आगे नहीं बढ़पाते हैं।
सोसाइटी
Advertisment