Advertisment

14 दिनों के बाद आलिया भट्ट आई COVID -19 नेगेटिव

author-image
Swati Bundela
New Update

आलिया भट्ट आई COVID -19 नेगेटिव : बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट अब COVID -19 नेगेटिव आ चुकी हैं। उन्होंने यह खबर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अपने फैंस को बताई। फोटो में वे नीले स्वेटशर्ट और पीच कलर के पायजामा में मुस्कुराती हुई नजर आ रही है।

Advertisment


कैप्शन में लिखा, " सिर्फ़ वह समय जब नेगेटिव होना अच्छी बात है"। कई बॉलीवुड अभिनेता जैसे दिया मिर्जा, सोफी चौधरी, अनिल कपूर आदि ने आलिया भट्ट के पोस्ट पर कमेंट भी किया। उनके फैंस भी इस खबर से काफ़ी खुश है। यह हमें इन कमेंट्स से पता चलता है, " तुम सबसे ताकतवर हो", " दिन की सबसे अच्छी खबर"।



इससे पहले 1 अप्रैल, गुरुवार को
Advertisment
गंगुबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे COVID-19 पॉजिटिव हैं। उन्होंने लिखा, "सभी को हेलो, मैं COVID-19 पॉजिटिव आई हूं। मैंने खुद को जल्दी से आइसोलेट कर दिया और मैं अभी होम क्वॉरेंटाइन हूं। मैं अपने डॉक्टर से सलाह मशवरा करके सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रख रही हूं। आपके प्यार और सपोर्ट की मैं आभारी हूं। सभी सेफ रहें और अपना ध्यान रखें"।



पिछले ही महीने आलिया भट्ट के बॉयफ्रेंड और ब्रह्मास्त्र को-स्टार रणबीर कपूर कोविड पॉजिटिव आए थे। अब वे नेगेटिव आ चुके हैं और पूरी तरह ठीक हैं। आलिया के गंगुबाई काठियावाड़ी के डायरेक्टर
Advertisment
संजय लीला भंसाली भी पिछले माह कोविड पॉजिटिव आए थे। रिकवरी के बाद वे फिर से काम पर लौट चुके हैं।



हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे जैसे तारा सुतारिया, अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, कैटरीना कैफ, विकी कौशल, कार्तिक आर्यन आदि भी कोविड -19 पॉजिटिव आए थे।
Advertisment




इन सब के बीच आलिया भट्ट अपनी फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिछले ही हफ्ते अपनी फिल्म के तेलगु टीजर के लॉन्च होने की घोषणा की थी। यह फिल्म मुंबई के कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया की जानी मानी व्यक्तित्व गंगुबाई काठियावाड़ी के जीवन पर आधारित है। देश भर में कोविड -19 की दूसरी वेव के चलते कई जगहों में थिएटर बंद हो गए हैं। इसके बावजूद भी गंगुबाई काठियावाड़ी 30 जुलाई को थियेटर में रिलीज होगी। कई फिल्में जैसे कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी की भी कोरोना के चलते रिलीज डेट आगे बढ़ गई है।



क्या गंगुबाई काठियावाड़ी अपने तारिक अनुसार थिएटर में रिलीज होगी? अब यह तो समय ही बताएगा। भंसाली की इस बायोपिक के अलावा आलिया ब्रह्मास्त्र, डार्लिंग्स और RRR पर भी काम कर रही हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़ हेल्थ आलिया भट्ट COVID-19 नेगेटिव
Advertisment