New Update
/hindi/media/post_banners/3sFCJiIYx5QghIbXkMgs.jpg)
आंखों की दृष्टि के लिए खाएं ये
1. अंडे
अंडो में भरपूर मात्रा में विटामिन सिंन्यूट्रेन होते हैं साथ ही इसमें विटामिन ए और lutein भी होता है जो कि हमें नाइट ब्लाइंडनेस से बचाता है और आंखों को सूखने से भी रोकता है।
2. आंखों के लिए साइट्रस फल
सिट्रस फ्रूट्स भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो आंखों में आने वाली दिक्कतों से हमें बचा सकता है साथ ही यह हमारी आंखों की दृष्टि को भी तेज करता है। संतरे, अंगूर, नींबू और बेरीज citrus फलों के अच्छे उदाहरण है।
3. दाल
खाने में दाल खाने से या फिर राजमा, छोले इत्यादि खाने से हमारे शरीर में जिंक की मात्रा बढ़ती है। इन से हमारी आंखों का रेटिना बाहर से आने वाली समस्याओं से बचा रहता है साथ ही आंखों में होने वाली समस्याओं से भी ये हमें बचा कर रखता है।
4. सूरजमुखी के बीज
शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन सूरजमुखी के बीज हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसी के साथ यह रिंग और विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो कि हमारी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
5. पत्तीदार सब्जियां
हरी सब्जियां हम सभी के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं लेकिन जिन सब्जियों में पत्तियां हो वह हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी को पूरा करती हैं जिससे कि आंखें और उनका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।
पालक, ब्रोकली, मटर इत्यादि इनमें शामिल हैं।
तो ये थे आंखों की दृष्टि के लिए डाइट में शामिल करने वाली ज़रूरी चीज़ें। साथ ही आप फोन व TV स्क्रीन के सामने कम समय व्यतीत करें।