Advertisment

Anti-Aging Foods: फल जिन्हें खाने से नहीं दिखेगी आपकी त्वचा बूढ़ी

आप जैसा खाते हैं वैसे ही स्किन भी दिखती है| शरीर के भीतर जो कुछ जाता है वह त्वचा पर दिखाई देता है| आइए जानते हैं पांच ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से हम बूढ़े नहीं होंगे इस हैल्थ संबंधी ब्लॉग में

author-image
Aastha Dhillon
New Update
anti ageing foods

anti-aging Foods

Anti-Aging Foods:आप जैसा खाते हैं वैसे ही स्किन भी दिखती है| शरीर के भीतर जो कुछ जाता है वह त्वचा पर दिखाई देता है| अगर आप स्किन फ्रेंडली और हेल्दी चीजें खाएंगे तो निसंदेह आपकी स्किन पर ग्लो (Skin Glow) बढ़ेगा. अगर आप जंक फूड खाते है| आपका शरीर फैट बढ़ाएगा और स्किन से रिलेटेड कई प्रोब्लम्स हो सकती हैं| वहीं अगर आप मौसमी फल खाते हैं, तो इसका त्वचा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा| इसलिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ग्लोइंग और यंग स्किन (Young Skin) के लिए क्या खाना चाहिए। आइए जानते हैं पांच ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से हम बूढ़े नहीं होंगे इस हैल्थ संबंधी आर्टिकल में:

फल जिन्हें खाने से नहीं दिखेगी आपकी स्किन बूढी Anti-Aging Foods

  1. साबुत अनाज खाएं 

    बढ़ती उम्र के लोगों को अपने खाने में साबुत अनाज जैसे दलीय, बाजरा, ज्वार, गेंहू और ओट्स आदि शामिल करना चाहिए। मोठे फाइबर की उच्च मात्रा होती है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके साथ ही अधिक फाइबर वाली चीज़ें खाने से पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है और खाना आसानी से पांच जाता है।  
  2. हरी सब्जियां और ताज़े फल

    हमें बचपन से ही हरी सब्जियां और ताज़े फल खाने की सलाह दी जाती है। बढ़ती उम्र में शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इससे बचने के लिए आपको अपने आहार में हरी सब्जियां और ताजे फल जरूर शामिल करने चाहिए। इनमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट, और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
  3. तली भुनी चीज़ें न खाएं 

    बढ़ती उम्र में आप जितना हल्का भोजन लेंगे, उतना ही आपकी सेहत के लिए अच्छा होगा। बढ़ती उम्र में हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़ और हार्ट अटैक का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए तली-भुनी चीज़ों का सेवन करने से बचें और जितना हो सके हल्का भोजन करें।
  4. कैफीन(caffeine) का कम सेवन करें 

    अगर आप चाय-कॉफी के शौक़ीन हैं तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ अपने इस शौक को भी बदल लीजिए। ज़्यादा चाय-कॉफी के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय या कॉफी का सेवन करें।
  5. टमाटर

    शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन के कारण, टमाटर को अन्नप्रणाली, पेट और कोलन के कैंसर को रोकने के लिए जाना जाता है। अच्छी खबर यह है कि खाना पकाने और पकाने से लाइकोपीन नष्ट नहीं होता है, इसलिए टमाटर सभी रूपों में - जूस, सॉस और ग्रेवी युवाओं का एक आसान संरक्षण है।
caffeine Skin Glow Young Skin Anti-Aging Foods
Advertisment