Advertisment

क्या आप प्यार में हैं? 5 Signs से पता करिये

author-image
Swati Bundela
New Update
हमारे मन में प्यार को लेकर एक आइडियल इमेज बनी होती है। वो इमेज जो मूवीज़ और पॉप्युलर कलचर ने दिखाई है। पर हकीकत में भी प्यार वैसा ही हो, ये ज़रूरी नहीं। प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है। हालाँकि हर इंसान के लिए ये एहसास अलग होता है लेकिन कुछ बातें हैं जो फ़िर भी कॉमन रहती हैं जिससे आप पता लगा सकें कि सच में प्यार में हैं या नहीं। क्या हैं प्यार के लक्षण ?

Advertisment

5 साइन्स से जानिए कि आप प्यार में हैं या नहीं -



1. आप उनके प्रति गहरा आकर्षण महसूस करते हैं।

Advertisment


यूँ तो आकर्षण और प्रेम एक नहीं है पर प्रेम में भी आप उनके प्रति आकर्षित महसूस करते है। आपको उनके साथ क्लोज़नेस फील होती है। आपको उन्हें देखना और सुनना अच्छा लगता है। आपको उनका टच बेहद स्पेशल लगता है। आप उनके साथ इंटीमेट मोमेंट्स शेयर करने की चाह रखते हैं।

2. आप उनकी कमियों से घबराते नहीं।

Advertisment


प्यार दो दिन में नहीं होता, ये एक लंबी प्रक्रिया है। प्यार में आप उनकी सभी अच्छाइयों से प्रभावित होते हैं। आप उनके स्वभाव की विशिष्टता और कमियों से वाक़िफ़ होते हैं। आप उनमें एक पर्फेक्ट इंसान ढूँढने के बजाय, उन्हें उनके असली रंग में स्वीकारते हैं, उनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं करना चाहते।

3. आपको दिन में कई बार उनका ख्याल आता है।

Advertisment


जब आप किसी से प्यार करते हैं तो वो अनचाहे ही आपके दिनचर्या का हिस्सा बन जाते हैं। आपको एहसास भी नहीं हो पाता कि आप उन्हें दिन में कितनी बार सोच लेते हैं। आप उनके साथ बिताए हुए पल याद करते हैं या फ़्यूचर प्लान करते हैं। वो आपकी ज़िंदगी में इतने ज़रूरी हो जाते हैं कि आप उनके साथ एक ख्यालों की दुनिया बना लेते हैं।

4. आप उनको खुश देख कर बहुत खुश होते हैं।

Advertisment


प्यार में आप सिर्फ़ ख़ुद के बारे में नहीं सोच सकते। आपके लिए उनकी खुशी बहुत मायने रखती है। आप उनकी खुशी के लिए छोटे मोटे बलिदान देने को भी तैयार हो जाते हैं। प्यार में आप सेल्फलेस हो जाते हैं। जब आप उनकी खुशी के लिए कुछ करते हैं तो उसके पीछे अपना फ़ायदा नहीं देखते, सिर्फ़ उनके बारे में सोचते हैं।

5. आप उनके साथ वक़्त बिताने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं।

Advertisment


प्यार में आप अपने साथी से मिलने के लिए हमेशा उत्साहित रहते हैं। उनके साथ बिताया हुआ समय आपको बेहतर बनने में भी मदद करता है। आप उन्हें बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और उनपर ट्रस्ट करते हैं। जब वो आपके आस पास होते हैं तो आप सेक्यौर महसूस करते हैं और वक़्त जल्दी बीतता है। ये थे प्यार के लक्षण

पढ़िए : अपने रिलेशनशिप को बचाने के 7 तरीके

रिलेशनशिप प्यार में होने के signs
Advertisment