Advertisment

Avoid Makeup Mistakes: यह 5 मेकअप मिस्टेक्स जो आपको अवॉइड करना चाहिए

यदि आप सोचते हैं की केवल फाउंडेशन लगा लेने से, कंसीलर लगा लेने से आप सुंदर दिखेंगे तो ऐसा नहीं है। आपको यह याद रखना चाहिए कि आपको अपने सारे मेकअप को अच्छे से ब्लेंड करना है।

author-image
New Update
makeup

Avoid Makeup Mistakes

Avoid Makeup Mistakes: सुंदर दिखने के लिए सदियों से मेकअप का इस्तेमाल किया जा रहा है। समय के साथ साथ हर चीज एवोल्व होती गई। सुंदर दिखने के लिए आजकल बहुत सारी लड़कियां मेकअप का इस्तेमाल करती  हैं। मेकअप एक आम चीज बन चुका है।जो आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है।लेकिन इसी मेकअप में अगर थोड़ी बहुत गलतियां कर दी जाएं। तो यह आपकी सुंदरता को नष्ट भी कर सकता है। मेकअप को सही तरीके से करने के लिए आपको इसके बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी मेकअप के दौरान की जाने वाली मिस्टेक जो आपको जरूर अवॉइड करनी चाहिए।

Advertisment

5 makeup mistakes you should avoid

1. कभी ना भूलें मॉइश्चराइजर (moisturizer)

अगर आप चाहते हैं कि आपका मेकअप एकदम परफेक्ट हो। तो आपको कभी भी अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना नहीं भूलना चाहिए। अगर आप मेकअप साफ चेहरे पर या सीधा ड्राई फेस पर करते हैं। तो आपको इसके बहुत सारे साइड इफेक्ट देखने मिलेंगे। मेकअप ना ही तो अच्छे से ब्लेंड होगा और ना ही अच्छा लुक देगा। इसलिए हमेशा मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर अच्छे से मॉइश्चराइजर लगाएं उसके बाद मेकअप करना चालू करें।

Advertisment

2. मेकअप ज्यादा उपयोग ना करें

एक बेहतर लुक के लिए सही मात्रा में मेकअप का उपयोग किया जाना चाहिए। यदि आप अपने चेहरे पर ज्यादा फाउंडेशन (foundation)अप्लाई कर लेंगे। ज्यादा लिपस्टिक (lipstick) लगा लेंगे या फिर ज्यादा कंसीलर (concealer) का उपयोग करेंगे।साथ ही साथ आप यह सोचेंगे कि आपका चेहरा सुंदर दिखेगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मेकअप करते समय आपको हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि, हर चीज को एक सही क्वांटिटी में  उपयोग करना चाहिए तभी मेकअप सुंदर दिखता है।

Guide To Asking A Girl About Her Makeup Without Making It Weird
Advertisment

3. सिचुएशन के हिसाब से करें मेकअप

अगर आप सोचते हैं कि आप हर जगह एक सा मेकअप अप्लाई कर कर जाएंगे। तो आप ही गलत सोचते हैं। दरअसल आप सुंदर तभी लगते हैं, जब आप हर सिचुएशन के हिसाब से तैयार होते हैं। यदि आप कॉलेज जाते समय या पार्टी में जाते समय में एक सा मेकअप करते हैं। तो आप गलत करते हैं। इसलिए आपको सिचुएशन के हिसाब से ही मेकअप करना चाहिए। जहां ज्यादा जरूरत है वहां ज्यादा मेकअप अप्लाई कर सकते हैं। जहां केवल फाउंडेशन काजल(Kajal) या फिर आईलाइनर(eyeliner) से काम चल सकता है। वहां ज्यादा मेकअप लगाने की कोशिश ना करें।

4. सीखें सही तरीके से मेकअप ब्लेंड करना

Advertisment

यदि आप सोचते हैं की केवल फाउंडेशन लगा लेने से, कंसीलर लगा लेने से आप सुंदर दिखेंगे तो ऐसा नहीं है। आपको यह याद रखना चाहिए कि आपको अपने सारे मेकअप को अच्छे से ब्लेंड करना है। अधिकतर लोगों के चेहरे पर बहुत बार मेकअप अलग से झलकता है। या फिर कंसीलर हाइलाइटर (highlighter)यह सारी वस्तुएं अलग दिखाई देती हैं।तो आपको यह ध्यान में हमेशा रखना चाहिए, कि आप अपने मेकअप को अच्छे से ब्लेंड करें ताकि वह नेचुरल लगे।

5. सही समय पर करें मेकअप

यदि आपके यहां शादी है। आप शादी में आप उसी दिन फेशियल (facial)वगैरह करा कर जा रहे हैं। तो आपको इसका कोई फायदा नहीं होने वाला। दरअसल फेशियल या हेयरकट आपको हमेशा दो-तीन दिन पहले ही करा लेना चाहिए। किसी भी फंक्शन में जाते समय आपको अपने चेहरे पर किसी भी तरह का एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहिए। ऐसा करके आप अपनी सिचुएशन खराब कर सकते हैं। आप समस्या में पढ़ सकते हैं। इसलिए चाहे वह फेशियल हो या हेयरकट(haircut) हमेशा दो-तीन दिन पहले ही कराएं। ताकि उन्हें सेट होने में समय मिले और आप सही लुक और ग्लो पा सकें।

Avoid Makeup Mistakes
Advertisment