Advertisment

Healthcare: इन चीजों का न करें सेवन, हो सकती हैं पेट में दिक्कतें

जब हम अपने शरीर की बात करते है तो पेट उसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैI यदि पेट ही स्वस्थ ना रहे तो हम किसी भी काम में मन नहीं लगा पाएंगेI इसलिए पेट को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों को खाने से बचेंI

author-image
Sukanya Chanda
New Update
smac(Hannah Kaye).png

Avoid These Food Items In Daily Life (image credit- Hannah Kaye)

Avoid These Food Items In Daily Life: इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन, हो सकती हैं पेट में दिक्कतें पेट में हो रही अलग-अलग क्रेविंग्स की समस्या को दूर करने के लिए वह सभी तरह की चीजों का खाना पसंद करते हैँ। हमारी जीभ को खासतौर से चटपटा और चाइनीज खाना बेहद स्वादिष्ट लगता है। लेकिन इन्हीं चीजों को खाने से बॉडी को बहुत सी दिक्कतें भी हो सकती हैं। इसे समय रहते इनका सेवन बंद कर देना चाहिए। आज इस लेख में आपको ऐसे कुछ फूड आइट्मस के बारे में बताया जाएगा, जिसे हमें अपने डेलीलाइफ में खाना बंद कर देना चाहिए।

Advertisment

स्वस्थ पेट के लिए इन चीज़ों को न खाये

1. ऑयली खाना न खाएं

जब भी खाने की बात हो तो दिमाग में छोले -भटूरे, पाव भाजी, कचौड़ी आदि नाम आते हैं। लेकिन इन सबको को बनने में अधिक तेल और मसाले का यूज होता है। जो हमारे पेट और शरीर दोनों के लिए अनहेल्दी होता है। इसलिए इन तरह की चीजों को रोजाना खाने से अवॉयइड करना चाहिए। महीने में एक-दो इस तरह के खाने का सेवन कर सकते हं परंतु रोज नहीं।

Advertisment

2. कैफीन युक्त चीजें न खाएं

कैफीन युक्त चीजों का कम से कम सेवन करें। कैफीन से बनी चीजों में एसिड अधिक मात्रा में होता है। जो खाने को डाइजेस्ट करने में समस्याएं करता है। इसे अपच और उल्टी जैसी दिक्कतें होती हैं। इसलिए चाय, कॉफी और ऐल्कोहल का न मात्रा में सेवन करें। ऐल्कोहल का सेवन करने से पेट के साथ-साथ दिल से संबधित परेशानियां भी होती हैं।

 3. जंक फूड को करें बाय-बाय

Advertisment

अधिक जंक फूड मैदा से बने होते हैं। और मैदा पेट के लिए कई तरह की दिक्कतें करता है। रोजाना मैदा से बनी चीजें जैसे मैगी, पास्ता, पिज्जा आदि खाने में तो बेहद स्वाटिष्ट लगते हैं परंतु यह पेट को कई तकलीफें दे सकती हैं। अधिक जंक फूड खाने से शरीर में एक आलस्य का फैक्टर बढ़ने लगता है।

4. अधिक मीठे का सेवन न करें

चाहे ब्रेकफास्ट हो या डिनर, खाने के बाद मीठा खाना सबको अच्छा लगता है। लेकिन ज्यादा मीठा खाने से शरीर को कई दिक्कतें हो सकती है। अधिक मीठे का सेवन करने से मोटापा भी बढ़ने लगता है और शुगर लेवल भी अपने सामान्य़ स्तर से ऊपर आने लगता है। जिसे डायबिटीज और दिल संबधित परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए कम से कम मीठे का सेवन करें। 40 की उम्र पार करने के बाद मीठा और नमक डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए।

 सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आकांक्षा तिवारी का है।

जंक फूड food items ऑयली खाना Daily Life
Advertisment