Beauty Tips For 40+ Womens: त्वचा का ख्याल 40 के बाद

40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपने चेहरे पर रेटिनोइड्स का उपयोग जरूर करना चाहिए। दरअसल इसके उपयोग से आप अपने से स्किन पर कॉलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं। इससे आप झुर्रियों की ग्रोथ को कम कर सकते हैं।

author-image
एडिट
New Update
Glowing Skin

Beauty Tips For 40+ Womens

Beauty Tips For 40+ Womens: सेल्फ केयर और सेल्फ लव यह दोनों ही हर महिला के लिए बहुत जरूरी होता है। जिस तरह आप दूसरों का ख्याल रखती हैं। उसी तरह आपको खुद का ख्याल भी जरूर रखना चाहिए। अपनी स्किन की केयर करना किसी सही उम्र का मोहताज नहीं होता। आप चाहे 40 की हो जाए चाहे 60 की आपको हमेशा अपनी त्वचा का ख्याल रखना चाहिए। आप जैसे  हैं आप वैसे ही सुंदर लगती हैं। अपनी नेचुरल ब्यूटी को बरकरार रखने के लिए आप कुछ मजेदार टिप्स अपना सक ती हैं। आज हम बताएंगे आपको कुछ ऐसे तरीके जिनको अपनाकर आप 40 के बाद भी अपनी त्वचा का अच्छे से ख्याल रख सकती हैं।

How to take care of your skin after 40

क्या बदलाव होते हैं आपकी त्वचा पर

Advertisment

हमारे स्किन पर हमारी उम्र का काफी प्रभाव पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर झाइयां और झुर्रियां आम सी बात हो जाती है। यह तो प्रकृति का नियम है। आपको इसे ऐसे ही एक्सेप्ट करना चाहिए। आप जैसे हैं, आप वैसे ही सुंदर लगती हैं। लेकिन अगर बात करी जाए बदलाव की। तो जरूर ही हमारी उम्र के हिसाब से हमारे चेहरे और त्वचा में बदलाव होता है। दरअसल 40 की उम्र के पार हमारी त्वचा में कोलेजन(collagen) का प्रोडक्शन और इलास्टिन (elastin)का प्रोडक्शन कम हो जाता है।

क्या असर पड़ता है त्वचा पर

40 की उम्र के बाद हमारे चेहरे पर कॉलेजन का प्रोडक्शन  और इलास्टिन का प्रोडक्शन कम हो जाता है। यही बड़ा कारण होता है कि हमारी त्वचा पर और चेहरे पर काफी असर पड़ता है। वह ज्यादा रूखी सूखी हो जाती है।फाइनलाइन (fine lines)आ जाती हैं। और साथ ही साथ झुर्रियां(wrinkles) भी दिखने लगती हैं।

इसके लिए हम क्या करें?

40 की उम्र के बाद हमारे चेहरे पर झुर्रियों और झाइयों की ग्रोथ को कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी चेंज करने जरूरत होती है। आपको अपनी स्किन केयर रूटीन को भी सीरियसली लेना चालू करना पड़ता है। तो जानिए ऐसे उपाय जिनसे आप 40 के बाद भी दिख सकती हैं जवान।

1. स्किन केयर रूटीन

Advertisment

आपको 40 के बाद स्किन केयर रूटीन को जरूर अपनाना चाहिए। वैसे तो यदि आप पहले से ही स्किन केयर अपनाए हुए हैं। तो यह आपको हमेशा फायदा ही देगा। लेकिन अगर आपने अभी तक यह नहीं किया है। तो जल्दी से जल्दी कर लें। आपको अपने स्किन केयर रूटीन में क्लींजर(cleanser), मॉइश्चराइजर (moisturizer)और सनस्क्रीम(sunscreem) तीनों ही चीजों का जरूर से उपयोग करना चाहिए।

2. मत भूलें नाइट क्रीम का उपयोग

रात को सोते समय हम में से किसी को भी चेहरा धोना यह साफ करना नहीं भूलना चाहिए। रात को अपने चेहरे को अच्छे से साफ करके आप उस पर नाइट क्रीम अप्लाई करें। नाइट क्रीम आपके चेहरे को मॉइश्चराइज करती हैं। उसके ग्लो और सॉफ्टनेस को बरकरार रखती है।

3.  रेटिनॉयड्स (Retinoids)

40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपने चेहरे पर रेटिनोइड्स का उपयोग जरूर करना चाहिए। दरअसल  इसके उपयोग से आप अपने से स्किन पर कॉलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकते हैं। इससे आप झुर्रियों की ग्रोथ को कम कर सकते हैं।

4. डाइट में उपयोग करें यह चीजें

Advertisment

अगर आप अच्छी सेहत और अच्छी त्वचा चाहते हैं। तो आपको केवल स्किन केयर रूटीन में ही नहीं। बल्कि अपनी डाइट में भी काफी सारे चेंज करने पड़ते हैं। उसी तरह अगर आप 40 के ऊपर हो चुके हैं। तो आपको अपनी डाइट में इन इंग्रेडिएंट्स को जरूर से अपनाना चाहिए।पपाया ब्रोकली(broccoli), स्पिनच, नट्स और एवोकाडो(avocado)। यह सभी सुपर फूड एंटी एजिंग (anti aging food)फूड की तरह भी जाने जाते हैं।

5. ज्यादा से ज्यादा पिया पानी

ज्यादा पानी पीने से या सही मात्रा में पानी पीने से। हमारे अंदर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। और पानी हमारी त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। हमारी त्वचा 40 के बाद रूखी होने लगती है इसे हाइड्रेटेड रखने के लिए पानी सबसे अच्छा तरीका है। आप कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स(detox drinks) को भी अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

Beauty Tips For 40+ Womens