Advertisment

Benefits of Amar Bel For Hairs: क्यों है अमर बेल बालों के लिए वरदान

अमरबेल के तेल को तैयार करने के लिए। आपको 500 ग्राम अमर बेल लेना है।इसके लिए आपको नारियल का तेल (coconut oil) और मीठी नीम के साथ ही साथ मेथी दान (Fenugreek seed) भी इस्तेमाल कर लेने है।

author-image
एडिट
New Update
Amar Bel

Benefits of Amar Bel:

Benefits of Amar Bel: अमर बेल को लोग अक्सर खराब मानते हैं। यह एक पैरासाइट है। अगर किसी पेड़ पर अमर बेल उग आया है तो जल्द ही वह पेड़ समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि बहुत से लोग अमर बेल को इंसानों के लिए भी खराब मानते हैं। लेकिन यह बात सही नहीं है। इंसानों के लिए अमर बेल एक वरदान है। अमर बेल आपकी शरीर से जुड़ी बहुत सी बीमारियों को ठीक करता है। यह औषधीय गुणों(ayurvedic benefits) से भर पूर होता है।

Advertisment

क्या हैं अमर बेल के फायदे बालों के लिए?

1. गंजे पन (baldness) को करता है दूर

हममें से किसी को नहीं पसंद कि हमारे बाल झडे। बाल हमारे लुक्स में चार चांद लगा देते हैं। शायद इसलिए बहुत से लोग अपने बालों की बहुत देखभाल करते हैं। लेकिन यदि आप बालों के झड़ने से परेशान है। आपको गंजेपन की दिक्कत है। आयुर्वेद के अनुसार आपके बालों को पुनः उगाया जा सकता है। साथ ही साथ उन्हें काफी मजबूत बनाया जा सकता है। इन सब के लिए अमरबेल काफी कारगर साबित होती है। आप अमर बेल और तिल के तेल। इन दोनों का पेस्ट बनाकर अपने बालों पर अप्लाई करें।

Advertisment

इन दोनों का पेस्ट तैयार करने के लिए। आपको 500 ग्राम अमरबेल और दो चम्मच तिल के तेल को अच्छे से मिक्स करके पीस लेना है। फिर एक से डेढ़ घंटे के लिए आप इस पेस्ट को अपने बालों पर लगे रहने दें। बाद में ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें। यदि आप हर हफ्ते इस उपाय को अपनाते रहे। तो जल्द ही आपके बाल दोबारा ग्रो होने लगेंगे और साथ ही साथ में मजबूत रहेंगे और शाइनी भी रहेंगे।

2. मजबूत करता है बालों को

यदि आप अपने बालों को मजबूत करना चाहते हैं। तब भी अमरबेल आपकी काफी मदद कर सकता है। आप खुद ही अमरबेल के तेल को घर में तैयार कर सकते हैं।

Advertisment

कैसे करें तेल को तैयार?

अमरबेल के तेल को तैयार करने के लिए। आपको 500 ग्राम अमर बेल लेना है।इसके लिए आपको नारियल का तेल (coconut oil) और मीठी नीम के साथ ही साथ मेथी दान (Fenugreek seed) भी इस्तेमाल कर लेने है। अब आप किसी बाउल में नारियल के तेल को डाल दें। इसमें अमरबेल के पेस्ट को डालकर मीठी नीम और मेथी दाने को डाल दें। इन सभी को अच्छे से उबाल लेने के बाद। जब तेल ठंडा हो जाए तब उसे छानकर किसी कांच की बोतल में भर लें। आप हफ्ते में तीन बार इस तेल से अपने सिर की चंपी करें। जल्दी ही आपके बाल काफी मजबूत,शाइनी और घने होने लगेंगे।

तो यह थे अमरबेल के कुछ चमत्कारी उपाय। जो आपके बालों की समस्याओं को कम कर देंगे। यही नहीं, अमरबेल केवल बालों के लिए ही नहीं। बल्कि आंखों के नीचे कालापन को दूर करने के लिए भी उपयोगी साबित होता है। तो अमरबेल के और भी बहुत सारे फायदे होते हैं।

Benefits of Amar Bel for hairs
Advertisment