Advertisment

Hair Lice Remedies: क्या आप भी परेशान हैं जुओं से? तो जाने यह 5 उपाय

हम सभी जानते हैं कि नीम हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद होती है। डायबिटीज पेशेंट को रोज सुबह 4 से 5 नीम की पत्तियां जरूर खानी चाहिए। लेकिन सिर्फ इनर हेल्थ के लिए ही नहीं।

author-image
New Update
Hair Lice Remedies

Hair Lice Remedies

How To Get Rid Of Lice: अधिकतर लोगों को जूओं से बहुत दिक्कत होती है। दरअसल यदि आप अपने सर को साफ नहीं करते। या फिर डैंड्रफ (dandruff) को काफी हल्के में लेते हैं। तो आपको आगे चलकर जूओं की समस्या हो जाती है। दरअसल जुएं आपके सिर से खून चूसते हैं। जिस वजह से आपको खुजली होती है। बार-बार सर खुजलाना अच्छा नहीं लगता। तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 घरेलू उपाय जिनको अपनाकर आप  चुटकियों में छुटकारा पा सकते हैं जूओं से।

Advertisment

How To Get Rid Of Lice?

1. सिरका

जुओं से छुटकारा पाने के लिए सिरका का एक बहुत ही अच्छा उपाय है। पुराने समय में लोग जुओं से छुटकारा पाने के लिए सिरके का उपयोग करते थे। दरअसल सिरके में एसिटिक एसिड (acetic acid) पाया जाता है। यह आपके जूओं को मार देता है। साथ ही साथ उनके अंडों (egg) को भी खत्म कर देता है। जिससे फ्यूचर में भी आपको जुएं होने की समस्या नहीं होती।

Advertisment

2. नीम (Neem)

हम सभी जानते हैं कि नीम हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी ज्यादा फायदेमंद होती है। डायबिटीज पेशेंट को रोज सुबह 4 से 5 नीम की पत्तियां जरूर खानी चाहिए। लेकिन सिर्फ इनर हेल्थ के लिए ही नहीं। बल्कि नीम जुओं से छुटकारा देने में भी असरदार साबित होती है। आपको नीम को धूल कर अच्छे से पीस लेना है। और इसके पेस्ट को अपने सिर पर लगा लेना है। दरअसल नीम कड़वी होती है। साथ ही साथ इसमें बहुत सारे एंटी फंगल (antifungal) और एंटी बैक्टीरियल (antibacterial) गुण भी होते हैं। नीम का उपयोग करके आप जल्द ही जूओं की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

3. नारियल (coconut oil) और कपूर

Advertisment

जोर से छुटकारे के लिए आप नारियल कपूर का भी उपयोग कर सकते हैं आपको किसी बर्तन में नारियल के तेल को अच्छे से गर्म कर लेना है और उसमें तीन से चार गोलियां कपूर की डाल देना है इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसे अपने सर पर लगा ले हफ्ते में दो बार ऐसा करने से 1 महीने के अंदर अंदर आप के सर पर जुओं की समस्या कम होने लगेगी।

Why Coconut Oil Is The World's New Wonder Food - SheThePeople TV

4. नींबू (Lemon)

Advertisment

यदि आप के सर पर खोंसी डैंड्रफ और जुएं जैसी समस्या है। तो आप को नींबू के रस का जरूर उपयोग करना चाहिए। दरअसल नींबू का रस अम्लीय होता है। इसमें एसिटिक एसिड होता है। जो जूओं को जड़ से खत्म कर सकता है। तो आप भी जूओं से छुटकारा पाने के लिए नींबू के रस का उपयोग कर सकते हैं। 

10 Reasons to include Lemon in your diet - SheThePeople TV

आपको नींबू के रस को किसी कटोरी में निकाल लेना है। इसमें आधा चम्मच नारियल का तेल मिलाकर अपने बालों पर लगा लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से जल्द ही आपको जूओं की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

5. केमिकल प्रोडक्ट (Chemical product)

बहुत से ऐसे केस देखने को मिलते हैं जिसमें जूओं को सीरियसली ना लेने पर आगे चलकर लोगों को बहुत दिक्कत होती है। आपको लाइस या जूओं का सही ट्रीटमेंट जरूर करना चाहिए। आप बाजार में उपलब्ध केमिकल का सही उपयोग कर के जूओं की समस्या में राहत पा सकते हैं।

Hair Lice Remedies
Advertisment