Advertisment

Benefits Of Eating Guava: अमरूद खाने का सही समय और फायदे

अमरूद का फल ठंडी के दिनों में हमारी इम्यूनिटी सिस्टम (immunity system) को बूस्ट करता है। ठंड के दिनों में सर्दी जुखाम सर दर्द और बुखार यह सब आम समस्याएं होती हैं।

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
Guava Benefits

Benefits Of Eating Guava

Benefits Of Eating Guava: ठंड के सुहाने मौसम में लोग बहुत तरह के नए-नए सीजनल फल और सब्जियों का मजा लेते हैं।इन्हीं में से एक मौसमी फल है अमरूद। जिसे आम बोलचाल की भाषा में बिही भी कहा जाता है। अमरूद अधिकतर फ्रूट सैलेड (fruit salad)या फिर गुआवा शेख (guava shake)के तौर पर खाया या पिया जाता है।अधिकतर लोगों को अमरुद काले नमक के साथ खाना पसंद होता है।यह स्वाद में जितना अच्छा होता है। उतना ही हमारे स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। तो आज हम जानेंगे अमरूद के कुछ फायदे और उसे खाने का सही समय।

Advertisment

What are the benefits of eating guava? 

1. अमरूद खाने का सही समय (What is the best time to eat guava?)

अमरूद का फल बरसात के मौसम में भी मिलता है। लेकिन इस मौसम में इसे खाना हमारे सेहत के लिए हानिकारक होता है। बरसात के मौसम में अमरूद के अंदर अक्सर बहुत सारे कीड़े पाए जाते हैं।लेकिन अमरूद खाने का सबसे सही समय सर्दियों का समय माना जाता है।किसी भी चीज को खाने का सही समय होता है। उसी तरह अमरूद को खाने का ठंडी में भी एक सही समय होता है।जो होता है सुबह का समय। आप सुबह से लेकर दोपहर तक कभी भी अमरुद का मजा ले सकते हैं।

Advertisment

लेकिन याद रखें कि अमरूद को कभी भी रात में ना खाएं।अमरूद के बहुत से फायदे होते हैं  तो इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जो होता है सर्दी और जुखाम। यदि आप रात में अमरूद का सेवन करते हैं। तो आपको सर्दी जुखाम होने की संभावना होती है।इसलिए इसे ज्यादातर सुबह के समय ही खाया जाता है।

क्या है अमरूद के फायदे?

1. ब्लड सुगर (Blood sugar level) रहता है कम

Advertisment

अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा रहती है। जिस वजह से यह हमारे शरीर के अंदर ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में काफी कारगर साबित होता है।अमरूद के अंदर एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) की मात्रा किसी भी फल की तुलना में सबसे ज्यादा होती है।

2. आपके हार्ट का रखता है ख्याल (Take care of your heart)

अमरूद तो ठीक है लेकिन अमरूद के साथ-साथ अमरूद की पत्तियां हमारे दिल का बहुत अच्छे से ख्याल रखती हैं अमरूद की पत्तियों में भी एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) की मात्रा काफी ज्यादा होती है इसके साथ-साथ इसमें बहुत सारे विटामिंस (vitamins) पाए जाते हैं यह हमारे अंदर हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है और हमारे हार्ट का काफी ख्याल रखता है।

Advertisment
Heart Attack Symptoms In Women Not Taken Seriously: Study - SheThePeople TV

3. बूस्ट करता है हमारी इम्यूनिटी (Boosts your immunity)

अमरूद का फल ठंडी के दिनों में हमारी इम्यूनिटी सिस्टम (immunity system) को बूस्ट करता है। ठंड के दिनों में सर्दी जुखाम सर दर्द और बुखार यह सब आम समस्याएं होती हैं। इन सभी आम समस्याओं से या कॉमन फ्लू (common flu) से लड़ने के लिए हमें हमारी इम्यूनिटी काफी ज्यादा स्ट्रांग चाहिए होती है। इस समस्या से निपटने के लिए अमरूद हमारे लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। अमरूद हमारे अंदर हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। जिससे हम इन सभी तरह की समस्याओं से आसानी से लड़ सकते हैं।

तो यह थे ठंड के मौसम में अमरूद खाने के फायदे और अमरूद खाने का सही समय। इन बातों को ध्यान में रखकर आप अमरूद का और इस ठंड के मौसम का भरपूर मजा उठा सकते हैं।

Benefits Of Eating Guava
Advertisment