Advertisment

जानिए रिलेशनशिप में सेक्स के 5 फायदे - क्यों है जरूरी ?

author-image
Swati Bundela
New Update
सेक्स हमारे जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। यह हमें शारीरिक सुख और संतुष्टि दोनों प्रदान करती हैं। कई लोगों के लिए सेक्स के मायने अलग है। उनका मानना है कि सेक्स से सेल्फ सर्टिफिकेशन के लिए किया जाता है। वही पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने से रिलेशनशिप मजबूत होता है।‌ लेकिन हर काम को करने कि एक सीमा होती है उसी तरह सेक्स भी अगर सीमित तरीके से किया जाए तो उसके कई फायदे हैं। इसका असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर पड़ता हैं। जानिए रिलेशनशिप में सेक्स करने के 5 फायदे।
Advertisment


1. अच्छा महसूस करते हैं



सेक्स करने के बाद हमारा शरीर कई तरह के हारमोंस को रिलीज करता हैं जैसे कि
Advertisment
serotonin और DHEA। यह हमें अच्छा और खुश महसूस करवाने में मदद करता हैं। इसके अलावा ऑर्गेनाईजम के कारण ऑक्सीटॉसिन रिलीज होता है जो हमें रिलैक्स्ड और लविंग महसूस करवाता हैं।

2. हार्ट अटैक के खतरे को कम करता है

Advertisment


सप्ताह में दो तीन बार सेक्स करने से शरीर में ब्लड सरकुलेशन में सुधार आता है। जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। वही सेक्स के कारण हमें अच्छी नींद भी आती है जिससे हमारा मस्तिष्क और शरीर दोनों फ्रेश रहते हैं।

3. तनाव कम होता है

Advertisment


हमारे मस्तिष्क में जो असर मेडिटेशन करने से होता है वही असर सेक्स से भी होता है। सेक्स करने से भारी मात्रा में हमारे शरीर से ऑक्सीटॉसिन रिलीज होता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है।

4. दर्द से राहत देता है

Advertisment


सेक्स दर्द को कम करने का नेचुरल इलाज है। इस दौरान हमारे शरीर से कई तरह के हारमोंस रिलीज होते हैं जो दर्द को कम करते हैं। इसके कारण हमारी त्वचा में भी चमक आ जाती है झुरिया गायब हो जातें हैं।

5. रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है



यदि रिलेशनशिप में सेक्स ना हो तो यह इंटरेस्ट कम होने का कारण भी बन सकता है। यह पार्टनर्स को करीब लाने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि सेक्स करने से रिलेशनशिप में और प्यार बढ़ता है और उसे मजबूत बनाता है।
सेहत रिलेशनशिप सेक्स
Advertisment