Advertisment

जानिए पुदीना (मिंट) आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है

author-image
Swati Bundela
New Update
पुदीने के फायदे  - पुदीना एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी के रूप में कई समय से इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना आपके लिए बेहद फायदेमंद है। यह गर्मियों में होने वाली अनेक परेशानियों में एक रामबाण इलाज का काम करता है। इसमें मिनरल्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं , खासकर की विटामिन C इसमें अच्छी मात्रा में होता है। यह पेट से सम्बंधित समस्याओं में, जलन, और जी मिचलाने जैसे दिक्कतों में भी कार्यगर है। इसकी खुशबू भी बेहद अच्छी होती है।
Advertisment




गर्मी में पुदीने के 5 फायदे -
Advertisment


1 ) लू से बचाने में -



गर्मी के मौसम में पुदीने का रस , केरी के साथ मिलाकर सेवन करने से लू नहीं लगती। और यह शरीर में ठंडक भी पहुँचाता है। साथ ही गन्ने से रस में भी मिलाकर पीने से यह
Advertisment
गर्मी से बचाता है और हाइड्रेट रखता है।

2 ) पेट सम्बन्धी समस्याओं में -

Advertisment


अगर आपको गर्मी में पेट दर्द या पेट में गैस बनने जैसी दिक्कत हो तो आप पुदीने को गरम पानी में जीरे में मिलाकर पिएं। इससे आपको जल्द ही दर्द से राहत मिलेगी।

3 ) डीटॉक्स करने में मदद -

Advertisment


पुदीना शरीर में से टॉक्सिन्स को निकलने में मदद करता है साथ ही फ्री रेडिकल्स को भी निकालता है। इसलिए इसका इस्तेमाल डीटॉक्स ड्रिंक्स में किया जाता है। डीटॉक्स करने से बॉडी अंदर से साफ़ होती है। पुदीने को खीरे के साथ एक जग में पानी भर के रात भर के लिए छोर दें और अगले दिन पिएं।

4 ) दांतों के लिए -

Advertisment


पुदीने का इस्तेमाल दांतों की देखभाल के लिए किया जाता है। इसके अलावा इससे चेहरे पर लगाने से मुहांसे और ब्लैकहेड्स भी ठीक होते हैं।

5 ) गले में खराश होने पर -

Advertisment


अगर आपके गले में खराश या खुजली होती है तो पुदीने के पत्तों का काढ़ा बनाकर शहद में मिलाकर पिएं आपको गले में आराम मिल जायेगा। इसके अलावा अगर आपकी नाक बंद है तो पुदीने की पत्तियां सूंघने से नाक खुल जाएगी।



feature picture credit : aajtak.in
सेहत फूड
Advertisment