New Update
/hindi/media/post_banners/vo6m5vygPyKBvx1yUZQf.jpg)
1. अच्छा फील होता है
अक्सर जब इंसान समय पर उठता है तो सब कुछ सही समय पर करता जाता है तो उससे अपने आप में ऊर्जा महसूस होती है और वो दिन भर पॉजिटिव बना रहता है।
2. टाइम अच्छे से मैनेज हो जाता है
सुबह जल्दी उठने का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि फिर आपके पास टाइम बहुत ज्यादा होता है। जो इंसान 5 बजे उठता है और जो 10 बजे उठता है तो पहले वाले इंसान को 5 घंटे ज्यादा मिल रहे हैं। इस टाइम मे वो योग, प्रॉपर ब्रेकफास्ट, नहाकर रेडी होना और फॅमिली को टाइम दे सकता है वहीं जो 10 बजे उठता है वो सीधा भाग कर काम पर निकल जाता है और उसके पास शांति से बैठने का तक टाइम नहीं रहता।
3. दिनचर्या सही रहती है
अगर आप सुबह जल्दी उठने लगते हैं तो इस से आप समय पर नाश्ता करते है जो की शरीर के लिए बहुत ज्यादा जरुरी होता है क्योंकि हमारी बॉडी लम्बे समय से सो रही होती है जिस से फर्स्ट मील टाइम पर और हैवी होना काफी जरुरी हो जाता है। इसकी जगह अगर आप लेट उठेंगे तोह आप लंच के वक़्त पर ब्रेकफास्ट करेंगे और इससे आपकी पूरी दिनचर्या लेट होती चली जाती है।
4. बीमारियों से दूर रहते हैं
अगर आप सुबह जल्दी उठने लगते है तो ज्यादा फ्रेश और तनावमुक्त महसूस करेंगे। इससे काम मे मन भी लगा रहता है और बार बार दिन के बीच में सोने का मन नहीं करता। इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल एकदम कण्ट्रोल में भी रहता है।
5. सही समय पर सोते हैं
सही दिनचर्या की शुरुवात सिर्फ सही समय पर सोने से ही हो सकती है। जब आप जल्दी सोते हैं तब आपकी नींद जल्दी पूरी होती है और फिर आप सही समय पर जल्दी उठजाते हैं।