New Update
/hindi/media/post_banners/f7FkmxhPEGQchLeA0RfJ.jpg)
योगा करने के फायदे
1. मन को शांत करता है
योगा सिर्फ शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। हमारे मन को शांत करता है। साथ ही तनाव ,एंजायटी और डिप्रेशन को दूर करता है। जिनको अच्छे से नींद नहीं आती उनके लिए भी यह काफी कारगर है।
2. अस्थमा से राहत देता है
आजकल अस्थमा की बीमारी बड़े से लेकर बच्चों तक को हो रही है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होती है और दम घुटने लगता है। ऐसे में योगा करने से सांस लेने की समस्या से राहत मिलती है। यह फेफड़ों पर जोर डालता है जिसकी वजह से इसकी क्षमता बढ़ जाती है।
3.अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बेस्ट है
अर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर अकड़ने लगता है और जोड़ो में दर्द होता है। ऐसे में योगा करना कारगर साबित हो सकता है। डॉक्टर की सलाह देते हैं कि अर्थराइटिस के समय योगा जरूरी होता है। दिन भर में योगा आधे घंटे के लिए ही लेकिन दो बार करना चाहिए।
4. इम्यूनिटी मजबूत करता है
इस महामारी के वक्त सबसे जरूरी है कि इम्यूनिटी मजबूत हो। जिसके लिए योगा एक अच्छा उपाय है। यह इम्यूनिटी को मजबूत कर बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
5. वजन कम करता है
इस समय सभी अपने घर में बैठे हुए हैं जिसकी वजह से उनका वजन बढ़ता जा रहा है। बढ़ती वजन के कारण कई तरह की बीमारियां भी होती हैं। लेकिन रोजाना योगा करने से वजन जल्दी कम होता है। इसके अलावा यह शुगर कंट्रोल करता है और ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है।