Advertisment

Best Movies On Netflix: जाने नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग मूवीज के बारे में

author-image
Rajveer Kaur
28 Oct 2022
Best Movies On Netflix: जाने नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग मूवीज के बारे में

मूवीज देखना किसे नहीं पसंद है। हम सब को जब भी अपनी वर्क लाइफ से कुछ खाली समय मिलता हैं हम अपने आप को रिलैक्स करने के लिए कोई न कोई अच्छी फिल्म जरूर देखना पसंद करते है जिससे हमारा मनोरंजन हो जाए। आजकल OTT के समय में हमरे पास बहुत सारे विकल्प हैं लेकिन उसमे में से कौन सा सबसे अच्छा यह चुनना बहुत कठिन है। कई बार हम सोचते ही रहते है यह मोवी देखे या वो। इसमें ही हमारा सारा समय लग जाता है। आज हम आप को बताएंगे ऐसी 5 मूवीस जो आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

Advertisment

Best Movies On Netflix: जाने नेटफ्लिक्स ट्रेंडिंग मूवीज के बारे में

1.The School for Good and Evil 

नेटफ्लिक्स पर यह मूवी टॉप 10 में मजूद है। इस फिल्म की शैली फेंटसी, एक्शन और ड्रामा हैं। फिल्म की स्टार कास्ट  की बात करें तो  सोफिया वायली, सोफिया ऐनी कारुस और केरी वाशिंगटन हैं। फिल्म के निर्देशक पॉल फीगो है। यदि आप परियों की कहानियों को पसंद करते हैं, तो प्रसिद्ध पुस्तक श्रृंखला द स्कूल फॉर गुड एंड एविल अब नेटफ्लिक्स पर एक फीचर फिल्म में मजूद है। पॉल फीग द्वारा निर्देशित,  फेंटसी फिल्म दोस्ती की पड़ताल करती है। बेस्ट फ्रेंड्स सोफी और अगाथा अपने बंधन की परीक्षा तब पाते हैं जब उन्हें भविष्य के परी-कथा नायकों और खलनायकों के लिए एक जादुई स्कूल में ले जाया जाता है।   

2. Luckiest Girl Alive

Luckiest Girl Alive 2022 की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देशन माइक बार्कर हैं। यह मूवी 2015 में  न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्टसेलिंग मिस्ट्री  लकीस्ट गर्ल अलाइव नॉवेल पर आधारित है जोकि अमेरिकी लेखक जेसिका नोल द्वारा लिखित हैं। मोवी का समय 1 घंटा 55 मिनट हैं  | इसकी शैली ड्रामा है और यह एक बुक पर आधारित है। यह फिल्म एनी फानेली (मिला कुनिस) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक तेज-तर्रार न्यू यॉर्कर है, जिसके पास सब है।

Advertisment

3. Lal Singh Chaddha

आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव द्वारा लाल  सिंह चड्ढा को निर्मित किया गया है। मूवी की स्टार कास्ट में आमिर खान, करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी हैं।  फिल्म एक आशावादी व्यक्ति लाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय इतिहास में जीवन, प्रेम और मील के पत्थर के माध्यम से अपनी यात्रा को बताता है। फिल्म की शैली ड्रामा,कॉमेडी और रोमांटिक है। इस मूवी के लेखिक अतुल कुलकर्णी है।  

4. Last Seen Alive 

ब्रायन गुडमैन के निर्देशक में निर्मित लास्ट सीन अलाइव एक थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म का समय 1 घंटा ३५ मिनट है। फ़िल्मकी कास्ट की बात करें तो इसमें  जेरार्ड बटलर, जैमी अलेक्जेंडर, रसेल हॉर्स्बी, एथन एम्ब्री शामिल हैं। 

5. Hit: The First Case

हिट: द फर्स्ट केस एक 2022 भारतीय हिंदी-भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। यह मूवी शैलेश कोलानू द्वारा लिखित और निर्देशित ह। यह उनकी 2020 की उसी नाम की तेलुगु फिल्म की रीमेक है। फिल्म की स्टार कास्ट में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा ​​हैं।

Advertisment
Advertisment