Dhanteras पर खरीदें ये 5 चीजें और लाएं घर में सुख और समृद्धि

धन तेरस का पर्व खासकर नई खरीदारी के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के गहने और सामान खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से व्यक्ति के जीवन में धन-समृद्धि का वास होता है।

author-image
kukshita kukshita
New Update
dhanteras 2024

( image credit: freepik )

Best Things To Buy On Dhanteras: धन तेरस, जिसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है, भारतीय त्योहारों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तेरहवीं तिथि को मनाया जाता है, जो दिवाली के महापर्व की शुरुआत का संकेत देता है। धन तेरस का विशेष महत्व है, क्योंकि इसे देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा के लिए समर्पित किया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों में धन और समृद्धि के आगमन के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे उनकी जीवन में सुख-शांति बनी रहे। 

Advertisment

धन तेरस का पर्व खासकर नई खरीदारी के लिए एक शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के गहने और सामान खरीदते हैं। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से व्यक्ति के जीवन में धन-समृद्धि का वास होता है। कई परिवार इस दिन नए बर्तन, सजावट की वस्तुएं, और अन्य मूल्यवान चीजें खरीदते हैं, ताकि घर में लक्ष्मी माता का आशीर्वाद और समृद्धि आए। इसलिए धन तेरस के दिन खरीदी गई चीजें दीर्घकालिक लाभकारी होती हैं। लोग इस दिन को शुभ मानते हुए अपने पुराने सामान को त्यागकर नए सामान को अपने घर में लाते हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

धनतेरस पर खरीदें ये 5 खास चीजें

सोना और चांदी

Advertisment

धनतेरस पर सोने और चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा है, जो न केवल धन का प्रतीक हैं, बल्कि इनका धार्मिक महत्व भी होता है। ये सुरक्षित निवेश माने जाते हैं और इनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

कुबेर यंत्र

कुबेर यंत्र को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने और उसकी पूजा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन संबंधी इच्छाएं पूरी होती हैं। यह यंत्र घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने में सहायक होता है।

Advertisment

बर्तन

धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने का रिवाज है, जो लक्ष्मी के आगमन का संकेत माने जाते हैं। खासकर तांबे, पीतल, या चांदी के बर्तन खरीदने से घर में समृद्धि और उन्नति की संभावना बढ़ती है।

गौ माता की मूर्ति या चित्र

Advertisment

भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष स्थान दिया गया है। घर में उनका चित्र या मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। माना जाता है कि गौ माता की उपासना से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

फूल और पौधे

धनतेरस पर फूल और पौधे खरीदना भी शुभ माना जाता है। ये न केवल घर में ताजगी और खुशहाली लाते हैं, बल्कि सकारात्मकता का प्रतीक भी होते हैं। इसलिए धनतेरस के बड़े दिन पौधे खरीदने से हम घर में सकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश देते है। 

Diwali idols Diwali Home Decor Diwali 2024 Govardhan Puja Diwali Gifts diwali Dhanteras 2023