बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल कैसे करे? जाने ये 3 टिप्स

Swati Bundela
21 May 2021
बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल कैसे करे? जाने ये 3 टिप्स बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल कैसे करे? जाने ये 3 टिप्स
बर्थ कंट्रोल पिल्स एक तरीके की कंट्रासेप्टिव होती हैं जो आपको अनचाही प्रेगनेंसी से बचाती हैं। बर्थ कंट्रोल करने के लिए सबसे ज़्यादा इन्हे ही यूज़ किया जाता है। हालांकि, इनके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। आप जब चाहे सेक्स करने के बाद ये पिल्स न यूज़ करे तो बेहतर होगा। इन्हे यूज़ करने के कुछ टर्म्स एंड कंडीशंस भी होते हैं। आइये जानते हैं की बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल कैसे करे :

1 बर्थ कंट्रोल पिल्स कौन इस्तेमाल कर सकता है ?


जब तक आपके डॉक्टर को यकीन है की आप प्रेग्नेंट नहीं हैं , तब आप किसी भी टाइम और किसी भी ऐज में ये पिल्स ले सकती हैं। अगर आप अपने मीनोपॉज के पास हैं तो अपने डॉक्टर से पूछे की क्या आप 'मिनिपिल' ले सकती हैं जिसमे 2 की जगह सिर्फ एक हॉर्मोन होता है।
आप पिल तब नहीं ले सकती जब -

  • आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता हो।

  • आपकी ऐज 35 से ऊपर हो और आप स्मोक करती हो।

  • आपको स्ट्रोक या दिल की कोई दिक्कत हो।

  • माइग्रेन का सिरदर्द होता हो।

  • फिलहाल में ही कोई सर्जरी कराई हो।

  • बिना वजह uterine ब्लीडिंग होती हो।


2 पिल पैक्स के प्रकार -



  • 21 दिनों का पैक - इसमें आप 21 दिनों तक एक ही समय पर एक पिल लेते हैं। फिर दूसरा पैक शुरू करने से पहले 7 दिनों तक रुके।

  • 28  दिनों का पैक - इसमें आप 28 दिनों तक एक ही समय पर एक पिल लेते हैं।

  • 91  दिनों का पैक - इसमें आप 91 दिनों तक एक ही समय पर एक पिल लेते हैं।

  • 365  दिनों का पैक - इसमें आप एक साल तक एक ही समय पर एक पिल लेते हैं।


3 क्या करे जब डोज़ मिस हो जाये ?


बर्थ कंट्रोल पिल्स अनवांटेड प्रेगनेंसी रोकने का सबसे अच्छा तरीका हो सकती है। पर ये तभी हो पायेगा जब आप सारी पिल्स टाइम पे ले। अगर किसी रीज़न से आप ये टाइम पे नहीं ले पाई या मिस करदी , तो ये करे  -

अगर 48 घंटो से कम हुए हो :



  1. मिस की गई डोज़ को तुरंत ले।

  2.  अपने पैक में दी गई सारी पिल्स को टाइम पे ही ले , चाहे उसके लिए आपको एक बारे में 2 पिल्स ही क्यों ना लेनी पड़े।


अगर 48 घंटो से ज़्यादा हो गए हो :



  1. रीसेंट डोज़ को तुरंत ले और पुरानी डोज़ को फेक दे।

  2. अपने पैक में दी गयी सारी पिल्स को टाइम पे ही ले , चाहे उसके लिए आपको एक बार में 2 पिल्स ही क्यों ना लेनी पड़े।

  3. सेक्स करने के लिए बैकअप कंट्रासेप्शन जैसे कंडोम का इस्तेमाल करे। अगर पॉसिबल हो तो 7 दिनों तक सेक्स ना करे।


इस आर्टिकल में हमने जाना कि बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल कैसे करे।
अगला आर्टिकल