Advertisment

Bollywood Single Mothers: बॉलीवुड की सिंगल मदर्स दे रही हैं बच्चों को बेहतरीन परवरिश

करिश्मा कपूर ने साल 2014 में अपने पति संजय कपूर से तलाक लिया था। इन दोनों के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। तलाक के बाद से ही करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की देखभाल और परवरिश अकेले ही करती है।

author-image
Swati Bundela
New Update
sushmita sen

एक बच्चे की अकेले परवरिश करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। खासकर जब यह अकेले एक सिंगल मदर को करना पड़ जाए। भारतीय समाज आज की सिंगल मदर को इज्जत की नजरों से नहीं देखता है। लेकिन महिलाओं के लिए कोई भी टास्क मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं है। सिंगल मदर्स अपने बच्चों को बेहतरीन परवरिश देने में बहुत सक्षम है और बॉलीवुड भी इस बात का बेहतरीन उदाहरण है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की उन सिंगल मदर्स के बारे में जो अपने बच्चों को अकेले बेहतरीन पर परवरिश द रही हैं।

Advertisment

1. सुष्मिता सेन

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा और मिस यूनिवर्स रह चुकी है सुष्मिता सेन ने दो बच्चियों को अडॉप्ट किया है। सुष्मिता ने बिना शादी किए 24 साल की उम्र में अपनी पहली बेटी को साल 2000 में गोद लिया था। इसके बाद साल 2010 में सुष्मिता ने अपनी दूसरी बेटी को अडॉप्ट किया। सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अकेले करती हैं।

2. करिश्मा कपूर

Advertisment

करिश्मा कपूर ने साल 2014 में अपने पति संजय कपूर से तलाक लिया था। इन दोनों के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की। तलाक के बाद से ही करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों की देखभाल और परवरिश अकेले ही करती है।

3. पूजा बेदी

बॉलीवुड की अदाकारा पूजा बेदी ने इंडस्ट्रियलिस्ट फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी लेकिन इन दोनों का डाइवोर्स हो गया था।  दोनों के दो बच्चे हैं ओमार और अलाया फर्नीचरवाला। पूजा बेदी ने डाइवोर्स के बाद से अपने दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही की है। अलाया फर्नीचरवाला ने 2020 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू सैफ अली खान के साथ फिल्म जवानी जानेमन से किया था।

Advertisment

4. सारिका

अभिनेत्री सारिका की शादी कमल हसन से साल 1988 में हुई थी लेकिन 2004 में दोनों ने तलाक ले लिया था। इन दोनों की दो बेटियां हैं श्रुति हसन और अक्षरा हसन। अपने तलाक के बाद सारिका ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश खुद से अकेले ही की है।

5. पूनम ढिल्लो

Advertisment

बॉलीवुड अभिनेत्री और मिस इंडिया रह चुकी पूनम ढिल्लों ने अपने पति अशोक ठकेरिया से साल 1997 में तलाक ले लिया था। अपने तलाक के बाद पूनम ने अपने दोनों बच्चों को एक सिंगल पैरंट के तौर पर ही पाला है।

6. हनी इरानी

स्क्रीन राइटर और अभिनेत्री हनी इरानी की शादी मशहूर स्क्रीन राइटर, लेखक और कवि जावेद अख्तर से हुई थी। 1978 में वे अलग हो गई और 1985 में उन्होंने तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होने अपने दोनों बच्चों, फरहान और जोया की परवरिश खुद अकेले ही की।

7. मलाइका अरोरा

मलाइका और अरबाज खान की शादी करीब दो दशक के बाद तलाक होकर खत्म हुई। 2017 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया था। इसके बाद मलाइका अपने बेटे अरहान के लिए सिंगल पेंरेंट बन गई।

Bollywood Single Mothers
Advertisment