New Update
/hindi/media/post_banners/FznoK1CDxAs3zeHupTno.jpg)
डायट निभाता है अहम भूमिका
अगर कोविड-19 से रिकवर हो रहे हो आपके खाने पीने का उस पर बहुत असर पड़ता है। आप जो खाते हैं, वह भविष्य में संक्रमणों को रोकने के साथ आपके स्वास्थ्य को रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इतना ही नहीं साथ ही सही आहार अन्य बीमारियों से भी बचाता है और आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखता है।
कोरोना के लिए कितना कारगर है विटामिन डी
विटामिन डी एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। जब COVID-19 की रोकथाम और गंभीर संक्रमण के जोखिम को कम करने की बात आती है। तो विटामिन डी से भरपूर भोजन बेहद प्रभावी साबित हो सकता है।
नए वरिएंट में वृद्धि के बीच जरूरी है कि घातक वायरस से खुद का ख्याल रखें। इसलिए, सही आहार का सेवन करना इसे बचाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विटामिन डी के फायदे
विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ COVID-19 को रोकने में प्रभावी माना जाता है। यह कई अन्य लाभों के लिए भी जाना जाता है।
- विटामिन डी शरीर को कैल्शियम को अब्सोरब करने में मदद करता है। जो हड्डियों की बीमारियों जैसे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकता है।
- यह सीजनल डिप्रेशन को रोकने के लिए भी कारगर है।
- COVID-19 के अलावा यह अन्य बीमारियों से भी बचाता है।
- यह टाइप 2 मधुमेह के विकास के जोखिम को भी कम करता है