Can You Lose Virginity From Menstrual Cups? मेंस्ट्रुअल कप के कारण वर्जिनिटी

बहुत सी महिलाओं को लगता है कि मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग से वजाईना फैल जाता है। यह सही है। लेकिन इससे आप की वर्जिनिटी का कोई लेना देना नहीं है। आपका वजाईना इलास्टिक प्रॉपर्टीज युक्त होता है।

author-image
New Update
MENSTRUAL-CUP

Can You Lose Virginity From Menstrual Cups

Virginity And Menstrual Cups: हमारे आस पास लोग पीरियड्स के बारे में बात करना पसंद नहीं करते। तो आप ही सोचिए कि लोग मेंस्ट्रुअल कप के बारे में वह क्या बात करेंगे। अभी भी समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो पीरियड्स के बारे में कुछ नहीं जानते तो उन्हें मेंट्रुल कप के बारे में क्या जानकारी होगी। दरअसल मेंस्ट्रुअल कप एक बहुत अच्छी चीज है। यह डिस्पोजल भी मिलते हैं और आप कुछ लॉग टर्म वाले मेंस्ट्रुअल कप भी ले सकते हैं। जो 6 महीने से 10 साल तक काम आ सकते हैं। लेकिन क्या आप सच में इनके उपयोग से वर्जिनिटी लॉस कर सकते हैं।

Can you lose your virginity with menstrual cups?

1. मेंस्ट्रुआल कप के फायदे (Benefits of menstrual cup)

Advertisment

मेंस्ट्रुआल कप आपके वजाईना (vagina)में आराम से फिट आ जाता है।  मेंस्ट्रुआल कप के बहुत सारे फायदे हैं जैसे
1. यह इको फ्रेंडली (eco friendly)होते है। आराम से डिस्पोज हो जाते हैं।
2. इन के इस्तेमाल से कोई इचींग जैसी समस्या नहीं होती।
3. आपको इनके कारण ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते।
इतने सारे फायदे होने के बाद भी लोग मेंस्ट्रुआल कप को अच्छा नहीं मानते कारण केवल वर्जिनिटी।

2. वर्जिनिटी कब चली जाती है

मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग से आपकी वर्जिनिटी चली जाती है यह सच है या झूट। क्या आप सच में इनके उपयोग से वर्जिनिटी लॉस कर सकते हैं। उत्तर है नहीं बिल्कुल नहीं। आप मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग से अपनी वर्जिनिटी नहीं खोते। हमारे आस पास ऐसे बहुत से लोग हैं। जिनका यह मानना है कि वर्जिनिटी तब खोते हैं जब आपके वजाईना में कुछ भी इंसर्ट होता है। पर ऐसा नहीं है।

3. हाइमन (hymen) नहीं है तो लड़की वर्जिन नहीं है

बहुत से लोगो का आज भी यही मानना है कि लड़की के वजाईना में यदि हाइमन नहीं है तो वह वर्जिन भी नहीं है। जब की यह सही नहीं है। ऐसी बहुत सी लड़कियां होती है जो बिना हाइमन के पैदा होती हैं। दरअसल हाइमन एक झिल्ली या पर्त होती है जो वजाईना को कवर करती है। हाइमन तो इतनी पतली होती है कि साइकिल चलाने(cycling) , ज्यादा एक्सरसाइज(exercise) करने से भी टूट जाति है।

4. वजाईना का साइज बड़ा होता है

Advertisment

बहुत सी महिलाओं को लगता है कि मेंस्ट्रुअल कप के उपयोग से वजाईना फैल जाता है। यह सही है। लेकिन इससे आप की वर्जिनिटी का कोई लेना देना नहीं है। आपका वजाईना इलास्टिक प्रॉपर्टीज युक्त होता है। जो फैल जाता है और जब आप मेंस्ट्रुअल कप हटाते हैं तो यह आपने पुराने साइज में वापस आ जाता है। तो यदि आपको मेंस्ट्रुअल कप पसंद हैं।तो आप आराम से इसका उपयोग कर सकते हैं। आप इनके उपयोग से आपनी वर्जिनिटी लूज नहीं करते।

Menstrual Cups