Advertisment

Menstrual Cup Benefits: आप भी जानें इसे इस्तेमाल करने के फायदे

मेंस्ट्रूअल कप महावारी में इस्तेमाल होने वाला हाइजीन प्रोडक्ट है। यह प्रोडक्ट विशेष महिलाओं के लिए है। यह छोटा और फनल शेप का होता है। इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Menstrual Cup

Menstrual Cup Benefits

आज भी मासिक धर्म के दिनों में  ज्यादातर महिलाएं पैड्स को इस्तेमाल करती हैं। ऐसी बहुत कम ऐसी महिलाएं हैं जो अन्य पीरियड से जुड़े प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जैसे मेंस्ट्रूअल कप।मेंस्ट्रूअल कप का अगर इस्तेमाल करते हैं यह आपको पैड से ज्यादा फायदेमंद है। इससे आपको किसी तरह का इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाता है इसके साथ ही इसे पहनकर बार-बार बदलने का भी झंझट नहीं रहता है जैसा पैड के साथ होता है। आज हम बताएंगे कि मेंस्ट्रूअल कप पहनने के क्या फायदे हैं।

Advertisment

Menstrual cup Benefits: आप भी जाने इसे इस्तेमाल करने के फायदे

मेंस्ट्रूअल कप क्या है?

मेंस्ट्रूअल कप महावारी में इस्तेमाल होने वाला हाइजीन प्रोडक्ट है। यह प्रोडक्ट विशेष महिलाओं के लिए है। यह छोटा और फनल शेप का होता है।  इसे बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल होती है। सबसे बड़ा फायदा कप इस्तेमाल करने का यह है कि इसको 12 घंटे तक पहन सकते है।

मेंस्ट्रुअल कप पहनने के क्या फायदे है - 

  • औरतों के सामने सबसे बड़ी समस्या पीरियड्स प्रोडक्ट्स के खर्च के ऊपर के आती हैं क्योंकि इनके ऊपर खर्च आता है। वहीं मेंस्ट्रुअल कप का खर्च पैड्स से कम आता है। इसको आप बार बार इस्तेमाल कर सकते है।
  • इसके साथ ही इनको बदलने की चिंता भी नहीं रहती है।इसे आप 12 घंटे तक पहन सकते है। वहीं पैड्स को आपको 3-4 घंटे बाद बदलना पड़ता है।
  • मेंस्ट्रूअल कप का फायदा यह भी है इसे आप ज्यादा ब्लड फ्लो के लिए इस्तेमाल कर सकते है। यह इसके लिए बहुत प्रभावित है।
  • पैड्स का इस्तेमाल करने से वजाइना में रैशेज और इरिटेशन हो जाती है। वहीं इससे ऐसी कोई समस्या नहीं होती है।
  • कप पहनने से लीकेज का खतरा भी पैड्स से कम हो जाता है।
  • पीरियड्स में जो हम प्रोडक्ट्स इस्तेमाल इनसे पर्यावरण को खतरा रहता है लेकिन मेंस्ट्रूअल कप यूज करने से यह खतरा कम हो जाता है क्योंकि यह पर्यावरण के लिए अनुकूल होते हैं।
  • इसे पहनकर आप कहीं भी आसानी से जा सकते हैं क्योंकि इसे पहनकर लिखकर किसी को कोई प्रॉब्लम नहीं होगी और दूसरा इसे चेंज करने का भी झंझट नहीं रहता।
#Women Periods
Advertisment