Advertisment

Chaitra Navratri: दुर्गा जी के कुछ नाम जो आप अपनी बेटी के रख सकते हैं

आप अपनी बेटी का नाम दुर्गा माता के नाम पर रखना चाहती है जो की धार्मिक और यूनिक हो तो हम आपकी सहायता कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं दुर्गा जी के कुछ विभिन्न नाम। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
28 Mar 2023 | एडिट 29 Mar 2023
Chaitra Navratri: दुर्गा जी के कुछ नाम जो आप अपनी बेटी के रख सकते हैं

Chaitra Navratri Special

Chaitra Navratri Special: हमारे हिंदू सभ्यता के अनुसार बच्चे के पैदा होने के बाद उनका नामकरण करना 16 संस्कारों में से एक संस्कार माना जाता है। बच्चे के पैदा होने के 10 दिन बाद नामकरण की पूजा व प्रक्रिया शुरू की जाती है। आपके घर अगर नन्ही परी का जन्म हुआ है तो आप उसका नाम दुर्गा जी के विभिन्न नामों में से एक रख सकते हैं। पुरानी परंपरा के अनुसार माना जाता है की बच्चों का नाम यदि देवी देवताओं के नाम पर रखा जाता है तो वह शुभ होता है। ऐसे में आप अपनी बेटी का नाम दुर्गा माता के नाम पर रखना चाहती है जो की धार्मिक और यूनिक हो तो हम आपकी सहायता कर सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं दुर्गा जी के कुछ विभिन्न नाम जिनमें से एक आप अपनी नन्नी परी का भी रख सकती है।

Advertisment

दुर्गा जी के नाम जो आप अपनी बेटी के रख सकते हैं

1. तन्वी

तन्वी माता दुर्गा का दूसरा नाम माना जाता है जिसका अर्थ होता है सुंदर। आपको भी यदि अपनी बेटी का नाम सुंदरता और माता दुर्गा से जोड़ना चाहते हैं तो तन्वी एक छोटा और यूनिक नाम है जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं।

Advertisment

2. उमा

उमा हिंदू समाज में एक बहुत फेमस नाम है। माता दुर्गा को उमा भी कहा जाता है क्योंकि इसका अर्थ होता है अनंत ज्ञान की देवी, शांत मन वाली और धैर्यवान। यह छोटा नाम लिखने और बोलने में भी सरल है।

3. त्रिनेत्रा

Advertisment

हिंदू कथाओं के अनुसार माता दुर्गा की तीन आंख बताई गई है। इसलिए उन्हें त्रिनेत्रा कहा गया है। आप अपनी बेटी का यह यूनिक और धार्मिक नाम रख सकते हैं।

4.  सौम्या

भारत में सौम्या नाम अधिकतर साउथ में इस्तेमाल किया जाता है। यह नाम माता दुर्गा को इंडिकेट करता है। इसका अर्थ होता है बेहद कोमल।

Advertisment

5. सरिता

सरिता नाम माता दुर्गा का पर्याय है। देवी दुर्गा को सरिता भी कहा जाता है और इसका अर्थ नदी भी होता है। आप अपनी बेटी का नाम सरिता रख सकते हैं।

6. साध्वी

Advertisment

माता दुर्गा को सरल विनम्र और सदाचारी कहा जाता है। साध्वी का अर्थ भी विनम्र सदाचारी और सरल होता है। यह धार्मिक नाम बेहद यूनिक है और लड़कियों में कम देखने को मिलता है।

7. रीमा

रीमा नाम माता देवी दुर्गा को दर्शाता है। सफेद मोर को भी रीमा कहा जाता है। माता दुर्गा का रीमा अवतार बेहद सुंदर माना गया है।

Advertisment

8. अनिका

माता दुर्गा का एक और नाम जोकी माता की शोभा, प्रतिभा और आकर्षक को प्रेजेंट करता है। यह नाम आपकी बेटी के लिए यूनिक और धार्मिक हो सकता है।

9. भव्या

Advertisment

भव्या माता पार्वती का दूसरा नाम है। इसका अर्थ होता है माता पार्वती की तरह सुंदर और पवित्र स्त्री। इसका अर्थ बड़ा और विशाल भी होता है।

10. देवशी

देवशी का अर्थ होता सारे देवी की मुखिया जो देवी देवता पर राज करती हो। आपके घर में आपकी बेटी के लिए यह सर्वोत्तम नाम है।

Advertisment
Advertisment