/hindi/media/media_files/F40hb6zj2cDK6mkjpeEM.png)
/filters:quality(1)/hindi/media/media_files/F40hb6zj2cDK6mkjpeEM.png)
Chandra Grahan
आपको बता दें की नासा ने ग्रहण के बारे में ट्विटर पर जानकारी दी थी। नासा ने ट्वीट कर लिखा, 8 नवंबर 2022 को चंद्रमा पृथ्वी की छाया में से गुजरेगा और लाल हो जाएगा। यह लगभग 3 वर्षों के लिए अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, इसलिए इसे देखना सुनिश्चित करें कि क्या यह आपके क्षेत्र में दिखाई दे रहा है।
Chandra Grahan 2022: 8 नवंबर को दिखेगा आखरी चंद्र ग्रहण
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 9 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण सूतक काल का समय
चंद्र ग्रहण सूतक काल का समय द्रिक पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण सूतक को वह 09:21 बजे शुरू होगा और सूतक कॉल शाम 06.18 बजे समाप्त होगा सूर्य ग्रहण के दौरान 4 प्रहर के लिए सूतक मनाया जाता है और चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहण से पहले 3 प्रहर के लिए सूतक मनाया जाता है। सूर्योदय से सूर्योदय तक कुल 8 प्रहर होते हैं . इसलिए सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक मनाया जाता है।
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें खास ख्याल
- ग्रहण के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें।
- सूतक काल के दौरान घर पर ही रहें।
- कोशिश करें कि ग्रहण की रोशनी आपने घर के अंदर प्रवेश ना करें।
- सूर्य ग्रहण की तरह की चंद्र ग्रहण को भी नग्न आंखों से देखना चाहिए।
- ग्रहण से पहले और ग्रहण के बाद स्नान अवश्य करना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से ग्रहण का कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं रहता।
- सूतक काल के दौरान कुछ भी खाने पीने बचें। अगर ग्रहण से पहले कुछ भोजन बच गया है तो ग्रहण खत्म होने के बाद इसका सेवन ना करें और नया भोजन बनाकर ही उसका सेवन करें।
Chandra Grahan 2022: जानिए कैसे देखें चंद्र ग्रहण को
चंद्र ग्रहण को देखने के लिए आपको किसी भी प्रकार के विशेष उपकरण की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है, हालांकि दूरबीन से देख सकते हैं, यह लाल रंग को बढ़ाएगी। आप चाहे तो अपने ग्लासेस पहनकर भी इसको देख सकते हैं, बहुत से लोग अक्सर ऐसे भी चंद्रग्रहण को देखते हैं। हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा क्या आप भी चंद ग्रहण देखेंगे?