PCOD को लेकर आम गलतफहमियाँ जो समाज में बनी हुई हैं

आज के समय में PCOD यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इससे जुड़ी कई गलतफहमियाँ समाज में आज भी मौजूद हैं।

author-image
Dimpy Bhatt
New Update
Common misconceptions about PCOD that exist in society

Photograph: (Freepik)

आज के समय में PCOD यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिसऑर्डर एक आम समस्या बन चुकी है, लेकिन इसके बावजूद इससे जुड़ी कई गलतफहमियाँ समाज में आज भी मौजूद हैं। जानकारी की कमी और खुलकर बातचीत न करने की वजह से महिलाओं को शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का तनाव होता है। कई बार परिवार और आस-पास के लोगों की गलतफमियों से महिलाओं का आत्मविश्वास कम होता है। इन गलतफहमियों को समझना और सही जानकारी फैलाना बहुत ज़रूरी है। 

Advertisment

PCOD को लेकर आम गलतफहमियाँ जो समाज में बनी हुई हैं

1. PCOD सिर्फ़ मोटापे की वजह से होता है

यह एक आम गलतफ़हमी है कि PCOD सिर्फ़ उन महिलाओं को होता है जिनका वज़न ज़्यादा होता है। असल में, PCOD पतली महिलाओं को भी हो सकता है। इसका सीधा संबंध हार्मोनल इम्बैलेंस से होता है, न कि सिर्फ़ वजन से। हालांकि वज़न बढ़ने से लक्षण बढ़ सकते हैं, लेकिन यह बीमारी की अकेली वजह नहीं है। 

2. PCOD में माँ बनना नामुमकिन है

कई महिलाओं को PCOD शब्द सुनकर चिंता होती है कि वे कभी कंसीव नहीं कर पाएंगी। यह एक गलतफहमी है। PCOD होने पर भी, सही डाइट, लाइफस्टाइल में बदलाव और तुरंत इलाज से प्रेग्नेंसी हो सकती है। PCOD होने के बावजूद, आज कई महिलाओं ने हेल्दी बच्चों को जन्म दिया है।

3. अनियमित पीरियड्स को नज़रअंदाज़ करना 

समाज में यह सोच आम है कि पीरियड्स का आगे-पीछे होना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन, लंबे समय तक इर्रेगुलर पीरियड्स PCOD का संकेत हो सकते हैं। इसे नज़रअंदाज़ करने से समस्या बढ़ सकती है और आगे दिक्कतें हो सकती हैं। 

Advertisment

4. PCOD सिर्फ़ शादीशुदा महिलाओं की समस्या है

यह भी एक बड़ी गलतफहमी है। लड़की चाहे टीनएजर हो या शादीशुदा, PCOD किसी भी उम्र में हो सकता है। इसका शादी से कोई संबंध नहीं है। इसी सोच की वजह से कई लड़कियां तुरंत डॉक्टर के पास जाने से हिचकिचाती हैं।

5. दवाइयों से PCOD पूरी तरह ठीक हो जाता है

बहुत से लोग सोचते हैं कि PCOD को दवाइयों से हमेशा के लिए ठीक किया जा सकता है। असल में, PCOD एक लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है। दवाइयाँ मददगार हो सकती हैं, लेकिन अच्छी डाइट, एक्सरसाइज़, पूरी नींद लेना और स्ट्रेस कम करना भी उतना ही ज़रूरी है। PCOD के बारे में इन गलत धारणाओं से महिलाओं की समस्याएँ और भी खराब हो जाती है।

PCOD इर्रेगुलर पीरियड्स लाइफस्टाइल