Advertisment

Numerology: आइए जानते हैं क्या राज छिपा है आपके बर्थ डेट में?

मूलांक, जिसे जन्म संख्या भी कहते हैं, एक व्यक्ति के जन्म की तारीख से प्राप्त अंक होता है। यह अंक व्यक्ति की व्यवहार, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा को दर्शाता है।

author-image
kukshita kukshita
एडिट
New Update
Numerology

shethepeople.tv

Decodes Your Personality As Per Your Birth Date: मूलांक, जिसे जन्म संख्या भी कहते हैं, एक व्यक्ति के जन्म की तारीख से प्राप्त अंक होता है। यह अंक व्यक्ति की व्यवहार, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा को दर्शाता है। मूलांक को जानने के लिए जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर एकल अंक तक लाया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी व्यक्ति की जन्म तारीख 25 है, तो उसकी मूलांक गणना इस प्रकार होगी: 2 + 5 = 7, और उसका मूलांक 7 हुआ। Numerology में 1 से 9 तक मूलांक होते है प्रत्येक मूलांक को अलग-अलग गृह रूल करता है। इस लेख मे हम जानेंगे 1 से 5 तक के मूलांक वालों का स्वभाव और व्यक्तित्व। 

Advertisment

जानते हैं 1 से 5 मूलांक वालों का स्वभाव कैसा होता है 

मूलांक 1

अगर आपकी जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 है, तो आपका मूलांक 1 है। यह अंक सूर्य से जुड़ा होता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस अंक वाले लोग स्वाभाविक नेता होते हैं और अपना रास्ता खुद बनाने में विश्वास रखते हैं। आप आत्मनिर्भर होते हैं और दूसरों के सामने अपनी बात को मजबूती से रखते हैं। हालांकि, कभी-कभी आप दूसरों की भावनाओं को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं, जिससे रिश्तों में दिक्कत हो सकती है।

Advertisment

मूलांक 2

जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 है, उनका मूलांक 2 होता है। यह अंक चंद्रमा से जुड़ा होता है और भावनाओं, संवेदनशीलता और सामंजस्य का प्रतीक है। बर्थ नंबर 2 वाले लोग आमतौर पर भावुक होते हैं और दूसरों के साथ गहरे संबंध बनाने में माहिर होते हैं। आप शांत और धैर्यवान होते हैं और समूहों में काम करने में विश्वास रखते हैं। लेकिन कभी-कभी अत्यधिक भावुक होने के कारण आप खुद को तनाव में डाल सकते हैं।

मूलांक 3

Advertisment

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मुलंक 3 है। यह अंक बृहस्पति से जुड़ा होता है, जो ज्ञान, रचनात्मकता और उन्नति का प्रतीक है। बर्थ नंबर 3 वाले लोग बहुत ही रचनात्मक, मिलनसार और ऊर्जावान होते हैं। आपको नए विचार और रचनात्मक परियोजनाएँ पसंद होती हैं। आप दूसरों के साथ अपनी बात को स्पष्ट रूप से साझा करने में सक्षम होते हैं। हालांकि, कभी-कभी आप अनुशासन में कमी महसूस कर सकते हैं।

मूलांक 4

जिनका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। यह अंक राहु से जुड़ा होता है, जो स्थिरता, अनुशासन और व्यावहारिकता का प्रतीक है। बर्थ नंबर 4 वाले लोग व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से काम करने में विश्वास रखते हैं। आप मेहनती और दृढ़ निश्चयी होते हैं और किसी भी काम को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं। हालांकि, कभी-कभी आप बहुत अधिक रूढ़िवादी या कठोर हो सकते हैं।

Advertisment

मूलांक 5

अगर आपकी जन्म तारीख 5, 14 या 23 है, तो आपका बर्थ नंबर 5 है। यह अंक बुध से जुड़ा होता है, जो संवाद, बुद्धिमत्ता और अनुकूलता का प्रतीक है। बर्थ नंबर 5 वाले लोग बेहद चतुर और त्वरित सोचने वाले होते हैं। आपको नई चीजें सीखने और अनुभव करने का शौक होता है और आप आसानी से दूसरों के साथ संवाद स्थापित कर लेते हैं। हालांकि, कभी-कभी आप अत्यधिक बदलाव चाहने के कारण अस्थिर महसूस कर सकते हैं।

मूलांक 6 

Advertisment

जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 हुआ। इस अंक  का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो प्रेम, सौंदर्य, और विलासिता का प्रतीक माना जाता है। इस मूलांक के लोग बहुत आकर्षक, सौंदर्य प्रेमी, और शौकीन होते हैं। इनकी जीवनशैली में लग्जरी और आराम का बड़ा महत्व होता है। इनका फैशन सेंस बहुत अच्छा होता है और ये कला, संगीत और रचनात्मकता में भी रुचि रखते हैं। 

मूलांक 7 

जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 हुआ। इस अंक का स्वामी ग्रह केतु है, जो रहस्य, आत्मज्ञान, और विश्लेषण का कारक माना जाता है। इस मूलांक के लोग स्वभाव से गहरे विचारक, दार्शनिक और अध्यात्मिक होते हैं। ये लोग एकांतप्रिय होते हैं । इनकी कल्पनाशक्ति बहुत प्रबल होती है और ये गहराई से सोचने वाले होते हैं। 

Advertisment

मूलांक 8

जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 हुआ। इस अंक का स्वामी ग्रह शनि है, जो कर्म, अनुशासन, और संघर्ष का प्रतिनिधित्व करता है। इस मूलांक के लोग स्वभाव से दृढ़ निश्चयी, मेहनती, और अनुशासित होते हैं। इन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन ये कभी हार नहीं मानते। इनका स्वभाव गंभीर और मेच्योर होता है। 

मूलांक 9 

Advertisment

जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को होता  है उनका मूलांक 9 होगा। इस अंक का स्वामी ग्रह मंगल है, जो ऊर्जा, साहस, और उत्साह का प्रतीक है। इस मूलांक के लोग बहुत जोशीले, आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं। इनका स्वभाव जुझारू होता है।

Horoscope Mesh Rashi Another Planet Nature
Advertisment