Advertisment

Deepika Padukone Beauty Secrets: जानिए दीपिका पादुकोण की सुंदरता के राज़

दीपिका पादुकोण ने अपनी ब्यूटी सीक्रेट बताते हुए कहा, कि वह रोज मेडिटेशन की प्रैक्टिस करती हैं। जिस वजह से उन्हें उनका नेचुरल ग्लो मिलता है।

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
deepika

Deepika Padukone Beauty Secrets

भारत की सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जो अपनी खूबसूरती के लिए देश विदेशों में मशहूर है। दीपिका अपने सुंदर  लुक्स अपनी एक्टिंग और अपने अच्छे काम की वजह से काफी सुर्खियों में रहती है। दीपिका को देखकर आपको भी लगता होगा की इनकी सुंदरता का क्या राज है? तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे दीपिका पादुकोण की सुंदरता के राज जो उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताएं हैं।

Advertisment

Beauty Secrets Of Deepika Padukone - 

1. मेडिटेशन है जरूरी (meditation is important)

दीपिका पादुकोण ने अपनी ब्यूटी सीक्रेट बताते हुए कहा, कि वह रोज मेडिटेशन की प्रैक्टिस करती हैं। जिस वजह से उन्हें उनका नेचुरल ग्लो मिलता है। साथ ही शांति का अनुभव होता है। यह दोनों ही चीजें उनके चेहरे पर झलकती हैं। आपकी सुंदरता का राज आपके अंदर ही छुपा है।

Advertisment

2. हमेशा रखती है खुद को हाइड्रेटेड (hydrated)

दीपिका हमेशा खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं। वे नेचुरल ब्यूटी में विश्वास करती हैं। वह यह मानती हैं कि सुंदरता के राज हमारे अंदर हैं, जिस वजह से वे हमेशा पानी पीने पर ज्यादा ध्यान देती हैं। अपनी डाइट मेंटेन रखती हैं। वे जूस, सूप, नारियल पानी और डिटॉक्स ड्रिंक्स से अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखती हैं।

Advertisment

3. नाइट रूटीन कभी नहीं करती स्किप (Never skips her night routine)

दीपिका के खूबसूरती का एक बड़ा कारण उनका नाइट रूटीन है। जिसे वह कभी भी नहीं भूलती। रात को सोने से पहले हमेशा चेहरे को साफ करती हैं, और सीरम(serum) लगाती हैं, मॉइश्चराइजर(moisturizers) लगाती हैं साथ ही अंडर आई क्रीम(under eye cream) का भी उपयोग करती हैं इसके बाद ही सोने जाती हैं।

4. उपयोग करतीं है फेस टूल्स (face tools)

Advertisment

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए जरूरी है कि चेहरे पर ब्लड सरकुलेशन सही तरीके से हो। इसीलिए दीपिका फेस टूल्स (face tools)को ज्यादा उपयोगी मानती है। फेस टूल्स से मसाज करने से चेहरे पर ब्लड सरकुलेशन  बढ़ा जाता है। जिससे चेहरे पर नेचुरल  ग्लो आता है।

5. बालों के लिए उपयोग करतीं है नारियल तेल (coconut oil)

दीपिका के अनुसार नारियल तेल की चंपी बालों को काफी फायदा पहुंचाती है। नारियल तेल की चंपी करने से बालों में ब्लड सरकुलेशन बढ़ जाता है, जो काफी फायदेमंद होता है। उनके अनुसार चंपी अच्छे से करने से बालों के झड़ने डैमेज होने जैसे समस्याएं कम हो जाती है,और बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

तो यह थे भारत की मशहूर एक्ट्रेस (actress) दीपिका पादुकोण की खूबसूरती के राज। जो शायद इतने भी मुश्किल नहीं कि आप अपना ना सके। तो इन्हें अपनाकर आप भी अपनी खूबसूरती में लगाएं चार चांद।

Deepika Padukone beauty
Advertisment