/hindi/media/media_files/xiyLgnezGDEhg8MYye2i.png)
दीपिका पादुकोण
Deepika Padukone: अभिनेता रणवीर सिंह की पत्नि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ख़ूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अपनी खूबसूरती के साथ-साथ बॉडी और मेंटल फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वे सिर्फ अपनी बॉडी का ही ख्याल नहीं रखती बल्कि ब्यूटी और मेंटल हेल्थ पर भी उतना ही ध्यान देती हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी कला का जौहर दिखा चुकी हैं। उन्होंने सुपरहिट फ़िल्में जैसे रामलीला, ये जवानी ये दिवानी, छपाक, छपाक, पीकू, तमाशा आदि फिल्म इंडस्ट्री को दी हैं। अब तो पठान जैसी एक और फ़िल्म उनके नाम सुपरहिट हो गई है। उन्हें बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।
/hindi/media/post_attachments/fcd99163-2de.png)
जानें क्या है उनके फिटनेस के राज
आज हम आपको बताने जा रहे हैं दीपिका पादुकोण की फ़िटनेस के पीछे की वजहें, जिसके चलते इनका इतना अच्छा शानदार करिअर चल रहा है। आइए जानें :-
- योग : दीपिका पादुकोण के दिन की शुरुआत योग और सूर्य नमस्कार से होती है, जो उन्हें पूरे दिन शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा रखता है। योग का महत्व अब पूरी दुनिया समझ चुकी है। यही कारण है कि योगा केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोकप्रिय है। योग मनुष्य को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है और उसमें एक नई ऊर्जा का संचार करता है।
- वॉक : दीपिका अपने शूटिंग टाइम में रोज़ाना की एक्सरसाइज के साथ-साथ आधे घंटे सुबह और आधे घंटे शाम पैदल चलती हैं।
- डाइट : दीपिका अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देती हैं। उनका लंच हर दिन के हिसाब से बदलता रहता है। रसम और चावल उनका पसंदिदा भोजन है। सादे भोजन के साथ-साथ कभी-कभी उनकी डाइट ग्रिल्ड फिश भी होती है। अपने डाइट प्लान में दीपिका हेल्दी फूड्स को चुनती हैं और उनकी इस तरह की खाने की आदतें ही उनका फिटनेस का एक राज है।
- स्पोर्ट्स : जैसा कि सब जानते हैं कि दीपिका एक बॉर्न एथलीट हैं। उनके पिता बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका भी बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। बैडमिंटन दीपिका के पसंदीदा खेलों में से एक है। इसीलिए वो बैडमिंटन खेल कर भी वर्कआउट करती हैं।
- नृत्य : नृत्य कला में कुशल दीपिका की फिटनेस के पीछे उनका डांस करना भी है। इससे वह स्वस्थ रहने के साथ-साथ फिट रहती हैं।
सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आयुषी गुप्ता का है।