Advertisment

पांच ब्रेकफास्ट स्किप करने के नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update
नाश्ता करना बहुत जरुरी होता है और ये दिन भर का सबसे जरुरी भोजन होता है। आप कुछ भी स्किप करें चलेगा पर कभी भी नाश्ता स्किप नहीं करना चाहिए। नाश्ता ना करने का आजकल मुख्या कारण है लेट सोकर उठना। हम आजकल इतना लेट रात को सोते हैं कि फिर सुबह उठने के बाद सीधा खाना ही खाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे पांच बड़े नुकसान ब्रेकफास्ट स्किप करने के -

Advertisment

1. वजन बढ़ना



अगर हम सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि हम लंच ज्यादा मात्रा में करेंगे ज्यादा भूखे रहने के कारण। एक बार में ज्यादा खाना खाने से ज्यादा कैलोरी बॉडी में जाती है जिस से हम मोटे हो जाते हैं।
Advertisment


2. कैंसर का खतरा



जैसा कि अभी हमने देखा कि
Advertisment
नाश्ता ना करने से हम दोपहर का खाना अधिक मात्रा में खा लेते हैं। इसके कारण हम मोटे होते हैं और मोटे लोंगो को कैंसर का अधिक खतरा होता है।

3. सिर दर्द होना

Advertisment


माइग्रेन एक सिरदर्द की बामारी है और इसका मुख्य कारण खाना समय पर नहीं खाना और बहुत देर के गैप के बाद खाना होता है। भूखें रहने से हमारा रक्तचाप भी तेज़ी से होने लगता है।

4. बाल झड़ना

Advertisment


हमारे खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का होना जरुरी होता है। इस से हमारे केराटिन का स्तर सही बना रहता है। केराटिन हमारे बालों की ग्रोथ के लिए ज़िम्मेदार होता है। इसलिए अगर आप सही समय पर नाश्ता नहीं करते हैं तो आपको बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।

5. आलसी होना



ब्रेकफास्ट करने से हमेशा हमारे शरीर में तंदरुस्ती आती है और हम सुबह का सभी काम तेजी से करे पाते हैं। अगर हम ज्यादा देर तक भूखे रहते हैं और उसके बाद इक्कठा खाना खा लेते हैं तो हम आलसी हो जाते हैं। इसलिए ब्रेकफास्ट और नाश्ता दोनों सही समय पर और सही मात्रा में करें।
सेहत ब्रेकफास्ट स्किप के नुकसान
Advertisment