क्या आप नाश्ता स्किप करते हैं? ये हो सकते हैं इसके नुकसान

author-image
Swati Bundela
New Update

Advertisment

1.स्ट्रेस की प्रॉब्लम बढ़ जाती है


शिकागो यूनिवर्सिटी  की एक रिसर्च के अनुसार जो लोग नाश्ता नहीं करते उन्हें  लंच तक बहुत तेज भूख लगने लगती है| तो ऐसे में उन्हें जो भी हाथ लगता है वह चाहे अनहेल्दी फूड ही क्यों ना हो वे उसे जल्दी-जल्दी में खा लेते हैं|  जिसके चलते धीरे-धीरे उन्हें, स्ट्रेस, डिप्रेशन और ओबेसिटी  जैसी परेशानियां होना शुरू हो जाती है| ये भी nashta na karne ke nuksan में से एक है
Advertisment

2.गुस्सा आने लगता है


जब व्यक्ति ज्यादा लंबे समय तक भूखा रहता है तो उससे बहुत ज्यादा गुस्सा आने लगता है|  जो लोग ब्रेकफास्ट करते हैं उनका मूड बेहतर रहता है उन लोगों के मुकाबले में जो ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं|साथ ही ब्रेकफास्ट यदि नहीं किया जाता तो ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar level) भी कम हो जाता है और फिर धीरे-धीरे चक्कर और सिर दर्द की प्रॉब्लम भी बढ़ने लगती है|
Advertisment

3.अल्सर होने का खतरा बढ़ जाता है


नाश्ता ना करने से एसिडिटी  के साथ साथ अल्सर होने का खतरा भी बढ़ जाता है| यदि एसिडिटी की प्रॉब्लम ज्यादा लंबे समय तक बनी रहे  तो अल्सर भी हो सकते हैं|
Advertisment

4.मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है


सही समय पर ब्रेकफास्ट ना करने की वजह से आपके मेटबॉलिज़म पर बहुत बुरा असर पड़ता है| लंबे समय तक कुछ ना खाने से आपका शरीर की कॅलरी बर्न करने की क्षमता भी घट जाती है| स्वास्थ्य मेटबॉलिज़म, हेल्दी ब्रेन और हेल्दी बॉडी के लिए सही समय पर हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बहुत ज्यादा जरूरी है|
Advertisment

5.ब्रेन पर असर


ब्रेकफास्ट ना करने का असर हमारे ब्रेन पर भी होता है क्योंकि नाश्ता ना करने की वजह से ब्रेन को पर्याप्त न्यूट्रिशन(nutrients) और एनर्जी नहीं मिल पाती| जिस से ब्रेन ठीक से फंक्शन भी नहीं कर पाता किसी भी काम को करने में मन नहीं लग पाता और व्यक्ति एक समय पर एक चीज पर फोकस करने में असमर्थ रहता है|
Advertisment

6.मुंह से दुर्गंध आने लगती है


ब्रेकफास्ट स्किप करने से न केवल आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि इससे आपकी ओरल हेल्थ पर भी असर होता है|  क्योंकि आप ब्रेकफास्ट स्किप करते हो तो इससे आपके मुंह में सलाइवा (saliva) कम मात्रा में बनता है जिसके चलते मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दूर नहीं हो पाते और फिर मुंह से दुर्गंध की समस्या होने लगती है|
Advertisment

ये थे nashta na karne ke nuksan

पढ़िए -जानिए पालक खाने से होने वाले खास 8 फायदे
सेहत nashta na karne ke nuksan