Advertisment

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं भूलकर भी ना करें इन चीजों का दान, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ब्लॉग: यह दिन बेहद शुभ होता है, इसलिए इस पावन अवसर पर शुभता कायम बनाए रखने के लिए शास्त्रों के मुताबिक कुछ चीजों को दान करना मना हैं। अन्यथा, उन्हें व्रत लाभ की जगहे उनके दंपति जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं।

author-image
Ruma Singh
एडिट
New Update
Karwa Chauthvv

( Credit Image: File image)

Don’t Donate These Things On Karwa Chauth: हर सुहागन महिला के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती और अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करती है। यह व्रत करने से परिवार में सुख, शांति व समृद्धि का बढ़ोतरी होता है। इस दिन हर सुहागन महिलाएं जो करवा चौथ का व्रत करती हैं, उन्हें आजीवन अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, लेकिन इसमें कई ऐसे नियम हैं, जो सारी शादीशुदा महिलाओं को माननी चाहिए। यह दिन बेहद शुभ होता है, इसलिए इस पावन अवसर पर शुभता कायम बनाए रखने के लिए शास्त्रों के मुताबिक कुछ चीजों को दान करना मना हैं। अन्यथा, उन्हें व्रत लाभ की जगहे उनके दंपति जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं।

Advertisment

करवा चौथ पर न करें इन चीजों का दान

  • करवा चौथ पर श्रृंगार का खास महत्व होता है, क्योंकि श्रृंगार सुहाग की निशानी होती है और यह पति व पत्नी के बंधन को भी दर्शाती है, इसलिए इस दिन सुहाग से जुड़ी श्रृंगार का सामान दान करना अशुभ माना जाता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए सिंदूर, बिंदी, मेहंदी व चूड़ी को दान ना करें।
  • ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन सुहागन महिलाओं को भूलकर भी काला या सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए और ना ही काले रंग का वस्त्र पहनना चाहिए। इससे आपके व्रत में दोष लगा सकता है।
  • सुहागन महिलाएं इस दिन ध्यान रखें कि वह किसी को भी दूध, दही व चावल दान ना दें, क्योंकि मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से चंद्रमा नाराज हो जाते हैं और वैवाहिक जीवन में अशुभ होता है। 
  • इस दिन धारदार चीजों को दान करने से पति-पत्नी के रिश्ते में करवाहट आती है, क्योंकि इसमें नकारात्मक ऊर्जा होती है, इसलिए इस दिन छुरी, कैंची व चाकू जैसी चीजों को दान ना करें। 
  • मान्यता के अनुसार करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाओं को पूजा सामग्री से जुड़ी चीजों को बिल्कुल भी दान नहीं करनी चाहिए, इसलिए इस दिन आप छलनी, दिया व अन्य पूजन सामग्री को दान ना करें। 

करवा चौथ पर ना करें यह काम

Advertisment
  • शास्त्रों के अनुसार व्रत की हुई महिलाओं को इस दिन अपने वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। घर के किसी भी बड़े सदस्य का अपमान नहीं करना चाहिए।
  • व्रत की हुई महिलाओं को करवा चौथ पर किसी भी सोते हुए घर के सदस्यों को उठाना नहीं चाहिए, क्योंकि शास्त्रों के मुताबिक ऐसा करने से अशुभ होता है। 
  • इस दिन देर तक सोए हुए नहीं रहना चाहिए। सूर्योदय से पहले उठकर स्नान कर सरगी को ग्रहण करना चाहिए। इसके अलावा करवा चौथ पर सारा दिन सोना भी नहीं चाहिए।
  • करवा चौथ पर सुहागन महिलाओं को अपने पति से झगड़ा नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
  • सास द्वारा दी गई सरगी को ही इस दिन शुभ माना जाता है, इसलिए किसी भी अन्य प्रकार के चीजों को ग्रहण ना करें। सास द्वारा दी गई सरगी को ही ग्रहण कर अपने व्रत का संकल्प लें।
करवा चौथ व्रत Karwa Chauth Thaali Decoration करवा चौथ karwa chauth पहला करवा चौथ Karwa Chauth 2024
Advertisment