Early Pregnancy Symptoms: पीरियड मिस होने पर आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं

Rajveer Kaur
26 Oct 2022
Early Pregnancy Symptoms: पीरियड मिस होने पर आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं

अक्सर जब भी किसी महिला के पीरीयड मिस होते हैं तो सबसे पहले उसका ध्यान प्रेग्नेंसी पर जाता है क्योंकि यह गर्भधारण जानने का आसान तरीक़ा है। लेकिन यह ज़रूरी नहीं हैं। प्रेग्नेंट होने के और भी बहुत लक्षण हैं जिनके बारे में हम आज बात करेंगे।

Early Pregnancy Symptoms: जाने पीरियड मिस होने पर आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं 

1.पीरियड्स मिस होना 

गर्भवती होने पर आपके पीरियड्स मिस हो जाते हैं। यह प्रेग्नेंसी का प्रारंभिक लक्षण हैं। इसलिए जब भी आप के पीरियड मिस हो जाते आपके प्रेग्नेंट होने की सम्भावना बन जाती है। डॉक्टर के अनुसार भी पीरीयडस का मिस होना प्रेग्नेंसी का प्रारंभिक लक्षण हैं। परंतु कई बार ऐसा होता हैं कि अन्य समस्याओं के कारण भी आपके पीरियड मिस हो सकते हैं जैसे होर्मोन का असंतुलन होना और पीसीओडी या फिर खून की कमी। इसलिए पीरियड मिस होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करें और डॉक्टर से सम्पर्क करें।

2. मोर्निंग सिक्नेस

यह भी प्रेग्नेंसी के लक्षणों में से एक हैं। जब भी किसी महिला को प्रेग्नेंट हुए एक महीना हो जाता हैं तब यह लक्षण दिखाई देता हैं। यह दिन और रात कभी भी हो सकता हैं। यह प्रत्येक महिला पर निर्भर करता हैं कुछ को पहले लक्षण दिखाई देते हैं।

3. थकान महसूस करना 

थकान महसूस होना गर्भवती होने के शुरुआती लक्षणों में से एक हैं। जब आप प्रेग्नेंट होते हो तो प्रारंभिक समय में आपके प्रोजेस्टरोन होर्मोन का स्तर बढ़ जाता हैं। इससे आपको थकान महसूस होती हैं। आप छोटे-छोटे काम करने के बाद भी थकान महसूस होती हैं। यह बिल्कुल सामान्य है।

4. शरीर का तापमान बढ़ना

 ओव्यूलेशन से पहले, आपके शरीर का तापमान बढ़ जाता हैं जो पीरियड के बाद ठीक हो जाता लेकिन  प्रेग्नेंसी  के दौरान आपके प्रोजेस्टरोन होर्मोन का स्तर बढ़ जाता हैं जिससे आपका तापमान बढ़ जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में शरीर के तापमान पर ज़रूर ध्यान दे।

5. मूड स्विंज़ 

बहुत सी महिलाएँ इस समय में बहुत ग़ुस्सा करती हैं। इस समय आपके होर्मोन में परिवर्तन आते है। जिससे आपके मूड स्विंज़ होते हैं। कभी आप बहुत इमोशन से भर जाते हो, कभी ग़ुस्सा आता है।

6. उल्टी होना 

यह एक बहुत सामान्य लक्षण है। गर्भधान के 4-6 सप्ताह बाद उल्टी जैसा महसूस होता है क्योंकि आपके प्रोजेस्टरोन और एस्ट्रोजेन होर्मोन के स्तर में वृद्धि  के कारण आप को यह महसूस हो सकता हैं। किसी भी समय आपको यह फ़ील हो सकता है। लगभग 80% गर्भवती महिलाएँ को यह लक्षण दिखाई देता हैं।

गर्भ धारण करने के 6-14 दिनों के बीच आपको गर्भावस्था के शुरुआती लक्षण दिखाई देते हैं।

अगला आर्टिकल