Advertisment

जानिये इंस्टाग्राम रील्स पर छाई शहनाज़ गिल के बारे में ये दिलचस्प बातें

author-image
Swati Bundela
New Update
शहनाज गिल के डायलॉग पूरे सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। शहनाज़ ने तेजी से न केवल बिग बॉस फैंस के बीच लोकप्रियता हासिल की है, बल्कि वे उन लोगों के बीच भी फेमस हैं जो ये शो नहीं देखते।

Advertisment


यशराज मुखाटे ने शहनाज़ गिल के डायलॉग पर एक रिमिक्स बनाया जिसे ऑडियंस ने काफी प्यार दिया।शो में सलमान खान से शहनाज़ खुद को "पंजाब की कैटरीना कैफ" कहलाना पसंद करती थी। शहनाज़ न केवल एक सेलिब्रिटी के रूप में फेमस हैं, बल्कि उनके साथ काम करने वाले अन्य लोग भी उसे ऑल राउंडर मानते हैं।

जन्म और एजुकेशन

Advertisment


सना के नाम से भी जानी जाने वाली शहनाज़ का जन्म पंजाब के ब्यास में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने जलंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बी कॉम (B.Com) की पढ़ाई की। शहनाज़ ने बिग बॉस के एक अनसीन वीडियो में खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी पढ़ाई

पूरी नहीं की और थर्ड ईयर में कॉलेज छोड़ दिया।

Advertisment

शहनाज़ का अपने करियर को लेकर जूनून, अचीवमेंट्स और पॉपुलैरिटी ग्राफ



शहनाज़ को एक्टिंग और सिंगिंग बहुत पसंद है, और 12 -14 साल की उम्र से ही वह इसमें कुछ बनना चाहती थी। जब उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने के लिए प्रोपोज़ल्स आने लगे तो उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और अपने इंटरस्ट को एक्स्प्लोर करने के लिए इंडस्ट्री में आ गई। वह पहले ही मॉडलिंग के कई कॉन्ट्रैक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

Advertisment


शहनाज़ कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो एल्बम का हिस्सा रही हैं। वह 2015 में आइकॉनिक सॉन्ग ’शिव दी कीताब’ में नजर आईं, जिसे गुरविंदर बरार ने गाया था और तब से शहनाज आगे बढ़ती गई।शहनाज़ मेनस्ट्रीम म्यूजिक वीडियो का हिस्सा भी रही हैं , जैसे गैरी संधू का गाना ‘Yeah baby‘ ,रवनीत सिंह द्वारा एक मॉडल के रूप में ‘Lakh Laahnta’ , इसके अलावा शहनाज़ ने Veham, Sada Rabb Ne, Aunty Aunty आदि जैसे एल्बमों के लिए अपनी आवाज़ दी है।

पढ़िए :बालिका वधु की आनंदी यानि अविका गौर अब कहाँ है? जानिये अविका की सोशल लाइफ के बारे में।

Advertisment




शहनाज़ गिल और सिद्धार्थ शुक्ला

Advertisment


ज्यादातर लोग नहीं जानते कि शहनाज़ गिल अपने परिवार के साथ नहीं रहती हैं। बहुत टाइम पहले, उसने इंडिपेंडेंट रूप से जीने का फैसला किया। सिद्धार्थ शुक्ला ने एक एपिसोड में इस बारे में चर्चा की थी। सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज़ से कहा, “मैं तुम्हारे साथ टाइम पास नहीं कर रहा था।लेकिन कई लोगों से मिलने के बाद, मैंने महसूस किया और समझा है। अगर आप अपनों के प्रति ईमानदार नहीं हो सकते तो आप किसी और के लिए भी सच्चे नहीं हो सकते। मुझे ऐसे लोगों के आसपास रहना बिल्कुल पसंद नहीं।"



इसी बात पर शहनाज़ इमोशनल हो गई और सिद्धार्थ को अपने बारे में बताया। हालाँकि, सिद्धार्थ को उसकी बात सुनने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।बिग बॉस के बहुत सारे लोग हैरान हो गए और यह सोचने लगे कि शहनाज़ ने घर छोड़ के अकेले रहने का डिसीजन क्यों लिया ,ऐसा क्या हुआ था उसकी परिवार में जो वह उनसे अलग रहने लगी?
Advertisment




शहनाज ने यह भी खुलासा किया कि उसका परिवार चाहता था कि वह शादी करे, लेकिन वह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती थी। सना ने बताया कि वह शूटिंग से कभी देर से घर आती थी, तो यह बात उनके घरवालों को पसंद नहीं थी। इसी कारण से उसके परिवार वाले सना को सगाई करने और काम छोड़ने के लिए कहने लगे। शहनाज गिल ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में, उनकी शूटिंग से उन्हें लेने और छोड़ने वाला कोई नहीं था।



शहनाज़ ने यह भी बताया कि परिवार में उनकी शादी को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।शहनाज़ ने अपने परिवार से कहा कि वह शादी जैसी बड़ी ज़िम्मेदारी अभी नहीं उठा सकती। उसके बाद शहनाज़ ने अपना घर छोड़ दिया और परिवार से कोई सम्बन्ध नहीं रखा।

लेटेस्ट अपीयरेंस



सभी शहनाज गिल के फॉलोवर्स के लिए, एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। बिग बॉस के सीज़न 14 के वीकेंड का वार में, सबकी फेवरेट शहनाज़ गिल आ रही है। शो के प्रोमो में शहनाज़ बिग बॉस के घर में एंटर करती हुई नज़र आ रही हैं ,लेकिन महामारी के कारण, शहनाज़ को एक ग्लास बॉक्स के अंदर से दूसरों से बात करते देखा जाएगा।

पढ़िए :सोनाली फोगट से लेकर प्रियंका जग्गा तक , ये हैं वो 4 Wild Card Contestant जिन्होंने मचाई Bigg Boss में हलचल

एंटरटेनमेंट शहनाज़ गिल
Advertisment