Advertisment

Female condom Use: फ़ीमेल कंडोम के बारे में जाने

author-image
Swati Bundela
New Update
condoms

आज भी लोग कंडोम की बात खुलकर नहीं कर पाते। आज भी इसे हमारे समाज में टेबू ही माना जाता है।फ़ीमेल कंडोम के मुक़ाबले मेल कंडोम के बारे में लोगों ज़्यादा जानते है। बहुत से लोग यह भी नहीं जानते होगे कि फ़ीमेल कंडोम होते भी है।फ़ीमेल कंडोम को इस्तेमाल करना काफ़ी आसान होता है, शुरू-शुरू में इसके इस्तेमाल में परेशानी आ सकती है लेकिन बाद में आपको यह नोर्मल लगने लगेगा।

Advertisment

फ़ीमेल कंडोम

फ़ीमेल कंडोम को इंटर्नल कंडोम भी बोला जाता है। यह एक सॉफ़्ट प्लास्टिक पाउच होते है जिन्हें योनि के अंदर डाला जाता है।यह आपके वजाइना को अंदर से पूरा कवर कर लेती है और एक बैरीअर बनती है जो स्पर्मस को आपके अंडे तक पहुँचने से रोकता है। जिससे यह अनचाहे गर्भ को रोकता है और STD जैसी बीमारियों से बचाता है।

फ़ीमेल कंडोम पहनने का सही तरीका

Advertisment

1. कंडोम ख़रीदने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करना ना भूले।

2.पैकेट को खोलने से पहले, पैकेट को धीमे से दबाएँ जिससे इसका लुब्रिकेंट पूरू तरह फैल जाए।पैकेट को नियमों के अनुसार खोले।

3.कंडोम को वजाइना में डालने के लिए एकदम सही पोज़िशन में रहें जिससे आप कंडोम को आसानी से डाल सके।इसके लिए अपना एक पैर कुर्सी पर रखे और दूसरा पैर ज़मीन पर फिर कुर्सी के एक किनारे पर बैठ जाए।

Advertisment

4.जब आप सही पोज़िशन में बैठ जाएँ फिर इसके इनर रिंग को खींचे। लुब्रिकेंट लगे होने के कारण कंडोम फिसल सकता है इसलिए इसे वजाइना में डालने से पहले अच्छे से पकड़े।

5.अब कंडोम को अपनी वजाइना में डालें। अंदर डालने के लिए अपनी उँगलियो का इस्तेमाल करें।

6.सेक्स के बाद आराम से कंडोम निकाल ले। निकलते समय कंडोम के आउटर रिंग को पकड़े और उसे मोड़ कर बाहर निकाले।

Advertisment

फ़ीमेल कंडोम का इस्तेमाल ज़रूर करें

आज भी हमारे समाज में फ़ीमेल कंडोम को नोर्मलाइज नहीं किया गया है।आज भी इसको टैबू माना जाता है लेकिन इसके इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए और इसके फ़ायदे भी बहुत हैः

-यह आपको अनचाहे गर्भपात से बचाता है।

-STD जैसे रोगों से बचाता है।

-सेफ़ सेक्स का एक बढ़िया तरीक़ा है।

-आपको आत्म-निर्भर बनाता है आपको सफ़ेटी के लिए -अपने पार्ट्नर पर निर्भर नही होना पड़ता।

-95% तक ये सेफ़ होते है।

ऑनलाइन जैसे ऐमज़ान या फ्लिपकार्ट से आसानी से ख़रीद सकते है।

सावधानियाँ 

-जब आप ने कंडोम पहना हो तो ध्यान रखे आपके पार्ट्नर ने कंडोम ना पहने।इससे कंडोम फ़ैट सकता है।

-कंडोम निकलते समय सीमेन कंडोम में ही रहे।

-अगर सेक्स करते समय कंडोम बाहर निकाल जाए उसे दोबारा अंदर ना डाले बल्कि नए का इस्तेमाल करें।

-फ़ीमेल कंडोम 100% प्रभावित नहीं होता इसमें 5% ख़तरा होता है।

female condom safe sex
Advertisment