Army Couple: गणतंत्र दिवस पर कपल का ऐतिहासिक मार्च

आज हम आपके साथ ऐसी ही आर्मी कपल की जर्नी शेयर करने वाले हैं जिन्होंने रिपब्लिक डे परेड के मौके पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया। ऐसा करने वाले यह पहले कपल हैं उन्होंने बताया कि यह सब कुछ संयोग से हुआ है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Army Couple

Image Credit: ANI

First Army couple to participate together in the Republic Day: एक कपल के तौर पर जब आप एक ही फील्ड में काम करते हैं और ऐसे में आपको देश की सेवा करने का मौका मिलता है तो इससे बड़ी गर्व की बात हो ही नहीं सकती है। आज हम आपके साथ ऐसी ही आर्मी कपल की जर्नी शेयर करने वाले हैं जिन्होंने रिपब्लिक डे परेड के मौके पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया। ऐसा करने वाले यह पहले कपल हैं उन्होंने बताया कि यह सब कुछ संयोग से हुआ है। चलिए इस कपल की कहानी जानते हैं-

गणतंत्र दिवस पर कपल का ऐतिहासिक मार्च

Advertisment

Major Jerry Blaize और Captain Supreetha C.T. ने 26 जनवरी 2024 को रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लेकर इतिहास रचा। वे पहला कपल हैं जिन्होंने एक साथ कर्तव्य पथ (Kartavya Path) पर मार्च किया। हालांकि वे अलग-अलग रेजिमेंटों का हिस्सा हैं। Major Blaize मद्रास रेजिमेंट से हैं, जबकि Captain Supreetha CT मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स से संबंधित है। इस ऐतिहासिक घटना के बारे में, यह कहा गया कि यह एक संयोग था, न कि एक योजनाबद्ध घटना दोनों ने अपने-अपने रेजिमेंट की परेड के लिए चयन परीक्षा को पास किया। कैप्टन सुप्रीथा ने बताया कि पहले उन्होंने सिलेक्शन टेस्ट पास किया और सिलेक्ट हुईं। इसके बाद में उनके पति ने भी परीक्षा पास की और अपनी रेजिमेंट से सिलेक्ट हो गए।

एनडीटीवी से बात करते हुए कप्तान ने कहा था, मैं और ब्लेज एक दूसरे को एनसीसी के दिनों से जानते हैं। हम दोनों को अलग-अलग शहरों में पोस्ट किया गया है। हम दोनों बहुत भाग्यशाली हैं कि रिपब्लिक डे परेड में साथ में हिस्सा ले रहे हैं। इससे हमें एक साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

Advertisment

मेजर जेरी ब्लेज़ कहते हैं, "...हम पिछले चार महीनों से अभ्यास कर रहे हैं। हम आगामी गणतंत्र दिवस में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं...इस बार, मेरी पत्नी भी गणतंत्र दिवस 2024 का हिस्सा हैं। आप ऐसा कर सकते हैं।" इसे मेरे सबसे अच्छे दिनों और सबसे अच्छे वर्ष में से एक कहें...यह हम दोनों के लिए एक महान क्षण होगा।"

NCC से की शुरुआत 

आपको बता दे, यह कपल नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC) का भी कॉलेज के दिनों में हिस्सा रह चुका है। Supreetha ने 2016 में NCC कंटिजेंट के तौर पर रिपब्लिक डे परेड में हिस्सा लिया था और वही पर 2014 में Jerry ने हिस्सा लिया था। कैप्टन Supreetha का संबंध कर्नाटक के मैसूर से है। इन्होंने JSS लॉ कॉलेज से लॉ में ग्रेजुएशन किया। वहीं पर मेजर Jerry का संबंध तमिलनाडु के वेलिंग्टन से है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से किया है। इनकी शादी 2023 जून में हुई थी। अभी यह कपल दिल्ली में रह रहा है। इन दोनों की रेजिमेंट भी अलग है। इसके साथ ही इन्होंने दो अलग-अलग कंटिजेंट में हिस्सा लिया था जैसे मार्चिंग कंटिजेंट में मेजर Jerry और ट्रायसर्विसेज वूमेन कंटिजेंट में कैप्टन Supreetha।

Advertisment
Republic Day Republic Day Parade Republic Day 2024 Republic Day Parade 2024 Army Couple