Advertisment

Skin Inflammation: 5 कारण जिनकी वजह से आपको चेहरे पर हो सकती है जलन

हर कोई चाहता है उसकी त्वचा चमकती हो और लेकिन कई बार हमारी त्वचा में हमको जलन वगैरह होने लगती है, तो आइए आज किस ब्लॉग में हम जानते हैं कि त्वचा में जलन क्यों होती है-

author-image
Shruti Upadhyay
02 Jan 2023 | एडिट 06 Jan 2023
Skin Inflammation: 5 कारण जिनकी वजह से आपको चेहरे पर हो सकती है जलन

Skin problems

Skin Inflammation: हमारे लुक्स में हमारे चेहरे का ग्लो चार चांद लगा देता है। बहुत से लोग चेहरे की देखभाल के लिए नेचुरल तो कहीं प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आपको अपने चेहरे का खासा ध्यान रखना चाहिए इसके लिए आप बहुत से चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन अगर आपको अपने चेहरे पर सूजन महसूस है रही है, तो यह आगे चलकर बड़ी समस्या का कारण बन सकती है। अगर आप भी अपने चेहरे कि देखभाल नहीं करते और यह गलतियां करते हैं, तो आपको स्किन इन्फ्लेमेशन हो सकता है।

Advertisment

What are the reason of skin inflammation

1. नींद की कमी

Advertisment

नींद की कमी हमारी बहुत सारी बीमारियों का कारण बनती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या पूरी तरीके से बिगड़ चुकी है। रात रात तक देर से काम करना देर से उठना, यह सारी चीजें हमारे शरीर पर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं। आप सही मात्रा में नींद नहीं लेंगे, जिसे 7 से 8 घंटे बताया गया है। तो आपको स्किन इन्फ्लेमेशन की समस्या हो सकती है। इसमें आपके चेहरे पर ड्राइनेस (skin dryness) देखने को मिल सकती है।

2. इन्फेक्शन (infection)

अधिकतर लोगों को सर्दियों में स्किन इन्फ्लेमेशन की समस्या हो जाती है। जिसमें उन्हें चेहरे पर इंफेक्शन का सामना करना पड़ता है, अगर आप सर्दियों में चेहरे के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं या उसे सही तरीके से मॉइश्चराइज नहीं करते हैं। एक सही स्किन केयर रूटीन (skin care routine) नहीं अपनाते हैं। तो आपके चेहरे पर इंफेक्शन होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।

Advertisment

3. हार्मोनल इंबेलैंस (hormonal imbalance)

यदि आपकी बॉडी में हारमोंस सही तरीके से रिलीज नहीं होते हैं, या फिर इंबैलेंस हो जाते हैं। तो आपको केवल स्किन इन्फ्लेमेशन की समस्या तो क्या बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपको अपनी हारमोंस का काफी ध्यान रखना चाहिए और यदि आपको इंबैलेंस जैसी लक्षण समझ में आते हैं। तो जल्द से जल्द डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

4. तनाव (stress)

Advertisment

ज्यादा प्रेशर वाला काम करने से या फिर किसी भी चीज के बारे में ज्यादा टेंशन लेने से आप स्ट्रेस का शिकार हो सकते हैं। यह हमारे शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होता है। इससे आपका बीपी बढ़ सकता है और साथ ही साथ बाल झड़ने लगते हैं। त्वचा में रूखापन और डलनेस इन सभी का कारण केवल और केवल तनाव होता है। तो आपको तनाव दूर रखने के लिए मेडिटेशन (meditation), योगा (yoga) और खुशहाल जिंदगी को अपनाना चाहिए।

5. पोषण कि कमी

लग भग सभी लोगों को सबसे ज्यादा फास्ट फूड पसंद आता है। आज के समय में 10 में से 8 महिलाओं को पोषण कि कमी का शिकार पाया गया है। आपको चुकुंदर (beetroot) , पालक, फ्रूट्स , विटामिन, प्रोटीन (protein) और फाइबर (fibre) युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।

Advertisment
Advertisment