Advertisment

5 Tips For Working Women: हर वर्किंग वुमन जरूर पढ़ें यह 5 टिप्स

कई बार देखा गया है कि कामकाजी महिला घर और ऑफिस संभालते-संभालते लगभग खुद को भूल जाती है। कामकाजी महिला अपने लिए समय ही नहीं निकाल पातीं हैं। समय ना निकालने के कारण आपको मानसिक स्ट्रेस हो सकता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
working mom

Working Women

5 Tips For Working Women: एक कामकाजी महिला के लिए एक साथ घर और ऑफिस को संभालना बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण रहता है। ये बात भी सच है कि आज की महिला हर क्षेत्र और बात में पुरुष के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है। ये वो पुराने समाज की उन नीची और पुरानी सोच वाली बातों को बहुत पीछे छोड़कर आगे बढ़ने वाली महिला है, जहाँ माना जाता था कि एक औरत सिर्फ बच्चे और चूल्हा सँभालने के लिए ही होती है। 

Advertisment

रिसर्च द्वारा माना गया है की कामकाजी महिलाएं घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां संभालती, मगर कई बार खुद के प्रति जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लेती। क्योंकि महिलाओं के ऊपर बहुत सी जिम्मेदारी होती हैं उनको अपनी सेहत के प्रति अधिक गंभीर होना चाहिए। एक औरत दुर्गा का रूप होती है, वे एक बार में बहुत से काम के साथ-साथ अपने घर को भी संभाल लेती है। आज के इस ब्लॉग में हम वर्किंग वुमन के लिए 5 टिप्स लेकर आए हैं जो उनके लिए बेहद ही फायदेमंद साबित होंगी।

5 Tips For Working Women

Advertisment

1. बैग में रखें जरूरी समान

बहुत बार मार्केट या फिर ऑफिस जाते समय वर्किंग वूमेन के बैग में सेनेटरी पैड नहीं होता। कई बार उनके पीरियड्स आ जाते हैं, और उनके बैग में सेनेटरी पैड नहीं होता जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। हर एक कामकाजी महिलाओं के बैग में नोटबुक- पेन, सेनेटरी पैड, सेफ्टी पिन, गलू स्टिक,और छोटा सा फर्स्ट एड किट जरूर होना चाहिए जो मुश्किल समय में उन्हें कहीं पर भी मदद कर सके।

2. योगा के लिए समय निकालें

Advertisment

हर एक कामकाजी महिलाओं को अपने बिजी शेड्यूल में से योगा के लिए समय निकालना चाहिए। योगा उनकी सेहत के लिए अच्छा होता हैऔर साथ ही शारीरिक और मानसिक बीमारियों को दूर करता है और रोजाना के स्ट्रेस को कम करता है। योगा करने से माइंड शांत रहता है जिसके कारण उन्हें दिन भर काम में मन लगा रहता है।

3. टाइम मैनेजमेंट

हर एक वर्किंग वुमन को अपने टाइम मैनेज करना आना चाहिए। ऑफिस के टाइम वे अपना सारा ध्यान ऑफिस के कामकाज में लगाना चाहिए जिससे उनकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी बनी रहती है, और घर के काम करने समय घर पर और अपनी फैमिली पर ध्यान देना चाहिए जिससे वे और उनके पूरे परिवार खुश रहेंगे। और उनका टाइम मैनेज रहेगा जिससे उन्हें परेशानी नहीं होगी।

Advertisment

4.अपने लिए समय निकालें 

कई बार देखा गया है कि कामकाजी महिला घर और ऑफिस संभालते संभालते लगभग खुद को भूल जाती है। कामकाजी महिला अपने लिए समय ही नहीं निकाल पातीं हैं बहुत गलत बात है। समय ना निकालने के कारण आपको मानसिक स्ट्रेस हो सकता है। यह हर वर्किंग वुमन के लिए जरूरी है कि रोज दिन में लगभग 30 मिनट अपने आपको दें और घर आने के बाद ऑफिस का सारा कामकाज भूल जाए साथ ही खुद को थोड़ा फ्रेश फील होने दे। ब्यूटी और हेल्थ दोनों का ध्यान दें जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा‌ और अपने परिवार को समय दें।

5.सुबह के कामों को आसान बनाने के लिए बनाएं कुछ नियम  

Advertisment

कई बार कामकाजी महिला को अक्सर सुबह के समय अपने ऑफिस और घर के कार्यो को जल्दी-जल्दी करना पड़ता है। पर सुबह आप कितना भी जल्दी काम कर ले मगर लेट हो ही जाता है और साथ में कोई ना कोई काम खराब हो जाता है। ऐसे में Working Women के लिए सबसे अच्छा यही है की आप कुछ कार्य रात ही पूरा कर ले जैसे कि सब्ज़ी काटकर रखना, सुबह की ड्रेसेर तैयार रखना, मोबाइल चार्ज करना जैसे छोटे-मोटे काम। सुबह के कार्यो के लिए ऐसे नियम बनाने से आपके समय की कमी की समस्या और टेंशन तो कम होंगी ही, साथ में आपको अच्छे से सुबह का नाश्ता करने का भी थोड़ा समय मिल जाएगा।

image widget
ऑफिस सेनेटरी पैड working women Tips For Working Women
Advertisment