Advertisment

FAQs About Masturbation : आपके मन में भी है हस्तमैथुन को लेकर सवाल?

author-image
Vaishali Garg
New Update
Female masturbation

मास्टरबेशन सेक्सुअल आत्म-संतुष्टि का एक रूप है। मास्टरबेट करना पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ है, बहुत से लोगों के मन में इसको लेकर बहुत सारे सवाल होते हैं, तो आइए आज के इस ब्लॉग में देखते हैं इससे जुड़े कुछ सवालों के बारे में।

Advertisment

FAQS About Masturbation-

मास्टरबेशन क्या है?

मास्टरबेशन सेक्सुअल संतुष्टि और स्टिमुलेशन प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ एरोजेनस ज़ोन की उत्तेजना है। यह आमतौर पर क्लाइटोरिस या वजाइनल वॉल, विशेष रूप से एंटीरियर वॉल को उंगलियों, सेक्स टॉयज या वाइब्रेटर से संभोग तक छूकर किया जाता है। मास्टरबेशन बिल्कुल सामान्य है और सभी लिंग के लोगों द्वारा किया जाता है।

Advertisment

क्या मास्टरबेट करना सामान्य है?

मास्टरबेशन करना बिल्कुल सामान्य है। सेक्सुअल सेटिस्फेक्शन और ओर्गास्म प्राप्त करने के लिए इरोजेनस ज़ोन को उत्तेजित करना एक सामान्य बात है। जब तक यह जीवन के अन्य पहलुओं में हस्तक्षेप नहीं कर रहा है, मास्टरबेशन पूरी तरह से हानिरहित है।

क्या पीरियड्स के दौरान अराउस्ड होना और मास्टरबेट करना ठीक है?

Advertisment

बहुत से लोग पीरियड्स के दौरान अपनी सेक्स ड्राइव में वृद्धि का अनुभव करते हैं, और इस दौरान मास्टरबेशन करना सामान्य है। पीरियड्स के दौरान मास्टरबेशन करना हानिरहित है और यह सेक्सुअल सैटिसफैक्शन भी देता है।  इसके अलावा, यह पीरियड्स से जुड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करने में भी मदद करता है। बस सुनिश्चित करें कि आपके हाथ साफ हैं और सामान्य स्वच्छता दिनचर्या का पालन कर रहे हों।

क्या मास्टरबेट करने से मेरे पीरियड्स में देरी हो सकती है?

नहीं, मास्टरबेशन पीरियड्स को प्रभावित नहीं कर सकता है। आपके मेंस्ट्रुएशन चक्र में परिवर्तन जैसे पीरियड्स में देरी हार्मोनल असंतुलन, पुराने तनाव, खराब पोषण, या कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकती है लेकिन मास्टरबेशन से नहीं।

Advertisment

कितनी बार मास्टरबेशन करना सामान्य है?

जब मास्टरबेशन की आवृत्ति की बात आती है तो कोई सामान्य बात नहीं है। यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। कुछ लोग हर दिन या दिन में कई बार मास्टरबेट करते हैं। दूसरे लोग बिल्कुल भी मास्टरबेट नहीं करते हैं। मास्टरबेशन सिर्फ तभी हानिकारक है जब यह जीवन के अन्य पहलुओं में हस्तक्षेप करता है।

क्या गायनोकोलॉजिस्ट यह बता सकते हैं कि आप मास्टरबेट करते हैं

गायनोकोलॉजिस्ट यह नहीं बता सकते कि आपने हाल ही में सेक्स किया है या मास्टरबेट किया है। यदि वजाइना असामान्य रूप से सूजी हुई है, तो एक डॉक्टर आपसे मास्टरबेशन की आदतों के बारे में प्रश्न पूछ सकते हैं। लेकिन एक डॉक्टर वास्तव में किसी के सेक्सुअल लाइफ के बारे में तभी जान सकता है जब आप उन्हें कुछ बताएंगे इस बारे में।

जैसा कि हमने देखा, मास्टरबेशन सामान्य है और इससे यौन संतुष्टि प्राप्त होती है। यह लोगों को अपने भागीदारों को इस बारे में शिक्षित करने में भी मदद करता है कि उन्हें कैसे छुआ जाना पसंद है। मास्टरबेशन तनाव से राहत और नींद की गुणवत्ता में सुधार जैसे अन्य लाभ भी प्रदान करता है।

Masturbation पीरियड्स सेक्स ड्राइव
Advertisment