Advertisment

New Year : जानिए नए साल के लिए गिफ्ट आइडियाज

दिसंबर महीना खत्म होने को है और नया साल अपने आगमन की ओर बढ़ रहा है। नए साल के उपलक्ष में कई जगह न्यू ईयर पार्टी और गेट टूगेदर ऑर्गेनाइज होते रहते हैं। ऐसे में कई बार यह उलझन रहती है कि क्या गिफ्ट दिया जाए।

author-image
Shruti
New Update
New Year Gift

New Year Gift (Image credit - Freepik)

Gifts ideas for New Year: दिसंबर महीना खत्म होने को है और नया साल अपने आगमन की ओर बढ़ रहा है। नए साल के उपलक्ष में कई जगह न्यू ईयर पार्टी और गेट टूगेदर ऑर्गेनाइज होते रहते हैं। ऐसे में कई बार यह उलझन रहती है कि क्या गिफ्ट दिया जाए। यह ऐसी पांच चीजे हैं जो एक परफेक्ट न्यू ईयर गिफ्ट बन सकती हैं

Advertisment

जानिए क्या दे न्यू ईयर गिफ्ट

1. खूबसूरत कैलेंडर

आजकल कई प्रकार के खूबसूरत एवं आकर्षित कैलेंडर बाजार में उपलब्ध है। यह छोटे-बड़े हर आकार में मौजूद है। आप खूबसूरत चित्रों वाले या अच्छे मनमोहक विचारों वाले कैलेंडर तोहफे में दे सकते हैं। यह दिखने में आकर्षित भी है साथ-साथ उपयोगी भी साबित होंगे।

Advertisment

2. प्लांट्स

आजकल हर जगह प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। प्रकृति दूषित होती चली जा रही है। ऐसे में आप न्यू ईयर गिफ्ट के तौर पर एक खूबसूरत छोटा पौधा दे सकते हैं जो की एक प्यारा और सराहनीय तोहफा भी होगा साथ-साथ पेड़ लगाने के संदेश को भी आगे बढ़ाएगा। आप सजे हुए गमले में लगा एक इंडोर प्लांट भी गिफ्ट कर सकते हैं जो कि घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करेगा और घर की खूबसूरती में भी चार चांद लगाएगा।

3. हेल्दी स्नैक्स

Advertisment

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में पौष्टिक आहार लेने का समय लोगों के पास नहीं है। हर जगह लोग शॉर्टकट ढूंढते हैं ताकि कम समय में फटाफट कुछ भी आहार खा लिया जाए। ऐसे में आप हेल्दी स्नैक गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में कई हेल्दी स्नैक्स उपलब्ध है जैसे कि विभिन्न प्रकार के नट्स। आप बादाम, अखरोट, काजू इत्यादि भेंट कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट या मिलेट्स के बने हुए पदार्थ भी गिफ्ट में दे सकते हैं।  यह एक खूबसूरत और पौष्टिक गिफ्ट रहेगा।

4. होम डेकोर

बाजार में अनेक आकर्षित होम डेकोर उपलब्ध है। यह घर को और शोभायमान बनाने में मदद करते हैं। आप खूबसूरत चित्र, मूर्ति, घड़ी, लैंप, गमला, कुशन, मोमबत्ती, वॉल पेपर इत्यादि गिफ्ट में दे सकते हैं। साथ ही साथ घर को ऑर्गेनाइज करके रखने वाले बुक शेल्फ या छोटे शेल्फ भी दिए जा सकते हैं।

5. डिजिटल गैजेट

बदलते हुए डिजिटल भारत में एक डिजिटल तोहफा भी सराहनीय गिफ्ट है। खासकर कि यंग जनरेशन को डिजिटल गिफ्ट्स अत्यंत प्रिय है। आप इयरफोंन, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर्स, स्मार्ट वॉच, फोन, लैपटॉप, टैबलेट, कैमरा इत्यादि गिफ्ट में दे सकते हैं।

gifts New Year न्यू ईयर
Advertisment