Advertisment

बनना चाहते है Gynaecologist? जाने इसकी सैलरी और स्कोप के बारें में

author-image
Swati Bundela
New Update
जब भी व्यक्ति को किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम होती है तो वह डॉक्टर के पास ही जाता है। लेकिन बॉडी के अलग-अलग प्रॉब्लम के लिए आज के समय में एक अलग डॉक्टर होता है, जो उस फील्ड का स्पेशलिस्ट होता है। वह पेशेंट की सिचुएशन का अच्छे से चेक-अप कर सकता है। ऐसा ही एक फील्ड है Gynaecologist का। Gynaecologist को स्त्री रोग विशेषज्ञ भी कहा जाता है, जो महिलाओं की अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम्स का इलाज करती हैं। तो चलिए जानते हैं गाइनकालजिस्ट कैसे बने (gynaecologist kaise bane)

Advertisment


क्या होता है काम Gynaecologist का?

Advertisment


Gynaecologist महिलाओं के बॉडी पार्ट और रिप्रोडक्शन से जुड़े हेल्थ इशूज़ के स्पेशलिस्ट होते हैं। Gynaecologist महिलाओं के हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देते हैं और उनके हेल्थ एडवाइज़र के रूप में भी काम करते हैं। ये लोग प्रेगनेंसी, यौन स्वास्थ्य और बांझपन या ओवरी कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं का इलाज़ करते हैं। साथ ही, ये बड़ी से बड़ी सर्जरी भी करते हैं।



Advertisment
Gynaecologist बनने के लिए करनी पड़ती है ये पढ़ाई

Advertisment


Gynaecologist बनने के लिए, केंडिडेट्स को एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन)/ एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी)/ डीएनबी (डिप्लोमेट ऑफ मेडिसिन) या स्त्री रोग (डीजीओ) में डिप्लोमा कोर्स करना पड़ता है। इसके अलावा करीबन साढ़े चार साल का एमबीबीएस प्रोग्राम और एक साल की इंटर्निशप करने के बाद आप Gynaecology में पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स (एमडी/एमएस/डीएनबी) आमतौर पर 3 साल के होते हैं। स्त्री रोग (डीजीओ) में डिप्लोमा 2 वर्ष का है। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। प्राईवेट मेडिकल कॉलेजों के मामले में इंस्टीट्यूट्स द्वारा इंटरव्यू लिया जाता है उसके आधार पर ही एडमिशन मिलता है।



Advertisment
Gynaecologist की पर्सनेलिटी कुछ इस तरह की होनी चाहिए



Gynaecologist का नेचर और स्वभाव काफी शांत और विनम्र होना चाहिए। साथ ही उनका कम्युनिकेशन स्किल भी अच्छा होना चाहिए, ताकि वह पेशेंट की छोटी सी छोटी समस्या को सुनकर उसका समाधान कर सकें। कई बार महिलाएं झिझक के कारण अपनी समस्या के बारे में बात नहीं करतीं, ऐसे में आपके पास आकर उन्हें कंफर्टेबल फील हों। इन सभी गुणों के अलावा Gynaecologist के पास अच्छी याददाश्त और याद रखने की केपेबिलिटी होनी चाहिए। Gynaecologist में जिम्मेदारी की भावना होनी चाहिए, क्योंकि पेशेंट का जीवन पूरी तरह से उस पर निर्भर करता है।
Advertisment


कैसा हो सकता है Gynaecologist का कॅरियर ?



Gynaecologist के पास जॉब की कोई कमी नहीं होती। आप सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिक, आदि में काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप मेडिकल स्कूल या कॉलेज़ में बतौर Gynaecologists' लेक्चरर के रूप में काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप खुद का क्लीनिक भी खोल सकते हैं।
Advertisment


Gynaecologist की होती है इतनी कमाई



Gynaecologist की सैलरी उनकी डिग्री, वर्क एक्सपीरियंस, काम करने के जगह पर निर्भर करता है। एक फ्रेशर का सैलरी 15000 से 30000 रूपए/माह हो सकता है। वहीं चार−पांच वर्षों के एक्सपीरियंस के बाद आपकी सैलरी 40000 से 80000 रूपए हो सकती है। सीनियर लेवल पर यह सैलरी 100000 से 200000 हो सकती है। gynaecologist kaise bane

पढ़िए : क्या आप Vaginismus से पीड़ित हैं ?

इंस्पिरेशन Career careers for women gynaecologist kaise bane Gynecologists'
Advertisment